जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने किया सार्वजनिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।
सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे)
जिला कलेक्टर भंवरलाल ने सार्वजनिक चिकित्सालय सिरोही का आकस्मिक निरीक्षण किया व एमसीएच विंग में नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा हॉस्पिटल में निर्माणाधीन बिल्डिंग्स और वार्ड का निरीक्षण किया ।

इस दौरानवार्ड और अस्पताल परिसर में गंदगी के आलम को देखकर कलेक्टर ने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के सख्त निर्देश व तुरन्त करवाई की बात कही।
