घायल बंदर का करवाया उपचार।

सिरोही/ राजस्थान ,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित।

जिले के पाड़ीव कस्बे के कलावंत वास में एक बंदर के बछड़े को बिजली तार से करंट लगने से घायल हो गया था जिनकी जानकारी गौरव कलावंत को हुई और उन्होंने जीवदया प्रेमी सुरेश पुरोहित को दी।पुरोहित ने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल पर घायल बंदर को लेकर सिरोही के बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय में गए जहा सयुक्त निर्देशक जगदीश बर्बर ने अपने जेब से पैसे निकालकर तुरंत प्रभाव से इंजेक्शन मंगवाकर घायल बंदर को लगाया गया और उसको प्रेशर भी किया जिससे बंदर के बछड़े को होश आया। उसके बाद उक्त बंदर को सारणेश्वर मंदिर के पास पीएफए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ओर वहां पर मौजूद कम्पाउंडर को फोन किया गया कि घायल बंदर को ट्रीटमेंट दी जाए जिससे पशु चिकित्सक महिपाल जी ने दवाई दी। दवाई देने के बाद बंदर को राहत महसूस हुई। सुरेश पुरोहित ने बताया कि पशु पक्षियों की जितनी सेवा की जाए उतनी कम है। पुरोहित ने बताया कि पशु पक्षियों की सेवा करने मात्र ही मनुष्य को जन्म मिला है। घायल बंदर के उपचार के दौरान श्रवण राठौड़,दिलीप राठौड़,कमलेश कलावंत, गौरव कलावंत,हितेश राठौड़,सुभाष पुरोहित, जितुसिह दहिया,भावेश पुरोहित समेत कई लोग मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply