पिण्डवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन ।
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
पिण्डवाड़ा / सिरोही , राजस्थान।
- पिण्डवाड़ा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी का 72 वा जन्म दिन मनाया, इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल पिण्डवाडा के तत्वाधान मे व प्रदेश शीर्ष नेतृत्व व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार व महिला मोर्चा की जिला मंत्री जसवंत कुंवर के आतिथ्य मे महिला मोर्चा द्वारा पिण्डवाडा मण्डल मे निम्न कार्यक्रम किये गये ।

- जिसमे भाजपा मण्डल व सेवा पखवाड़ा के जिला सहसंयोजक भुवनेश राजपुरोहित व मण्डल संयोजक सजंन कुंवर के नेतृत्व मे सेवा बस्ती मे फल, बिस्कुट आदि वितरण किये, साथ ही पिण्डवाडा महिला मोर्चा की और से आमली रोड के आगंनवाडी केन्द्र मे महिला मोर्चा की अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल के नेतृत्व वृक्षारोपण , स्वच्छता एवं सफाई कार्य किए गये,महिला मोर्चा ने सभी महिला सगंनी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया,एवं आज महिला मोर्चा के द्वारा स्थानीय गोगाजी मन्दिर सरोवर तट पर मोदीजी जन्मदिन के उपलक्ष्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।

- जिसमे समस्त कार्यकर्ताओ, समस्त मोर्चा ,न.पा. पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण व भाजपा पदाधिकारीओ ने समय पर आकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमे सेवा बस्ती मे महामंत्री रमेश चौहान, कमलेश राजपुरोहित,पार्षद शंकर पटेल, दिलीप जैन, अशोक मेवाडा, सन्तोष पुरोहित, कमलेश गर्ग, सुशील प्रजापत, शकंर हीरागर, विजय गुर्जर, मनोज प्रजापत व कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया साथ हि महिला आगंनवाडी कार्यक्रम मे जमना देवी, गुड्डी देवी,गायत्री देवी,आगंनवाडी कार्यकर्ता चन्द्रकला, व सहायक सापुबाई की उपस्थित मे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जिसमे समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
✍🏻भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा सिरोही
