परहितार्थ में किया सेवाकार्य ही सच्ची प्रभु सेवा है :-सीएम एडवाइजर विधायक लोढा ।
रक्तदान शिविर ने युवक युवतियों ने किया रक्तदान ।
सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) ,
वियो क्लब सिरोही एवं तेरापंथ युवक परिषद, उदयपुर द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 58वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदानदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के युवक युवतियों ने रक्तदाता के रूप में उत्साह से भाग लिया। शिविर में अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर विधायक लोढ़ा ने परहित एवं रोगियों की जान बचाने हेतू रक्तदान हेतु तत्पर रहने वाले सभी रक्तदाताओं द्वारा किये जाने वाले इस मानवीय सेवा कार्य की सराहना की एवं मानव जीवन बचाने हेतू रक्तदाताओं के इस सेवाकार्य के प्रयास को समाज मे अमूल्य योगदान बताया। वियो क्लब संस्थापक एवं समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति के अनुसार शिविर में सैकड़ो रक्तदाताओं ने भाग लिया ,जिसमे हिमोग्लोबिन कम, वजन कम होने से अनेक रक्तददान हेतु आये युवक युवतियों से रक्तदान नही करवाया गया। रक्तदान हेतू सक्षम रक्तदातायो से ही रक्तदान करवाया गया। शिवीर में रक्तदाता डॉ. प्रीति लोढ़ा, नीतू माली, गोविंद शर्मा, श्याम लाल, सुमित सिंह, कृष्णा राजपुरोहित, कानाराम, प्रीतम राजपुरोहित, राजू, गणेश, महिपाल राजपुरोहित, देवेंद्र परमार, राजवीर गर्ग, मुकेश राजपुरोहित, धनपत सिंह, सुरेंद्र भाटी, दलपत सिंह, राजाराम, रवि कुमार, हेमंत कुमार, लीलाराम, अमन सिंह, भोनाराम, गौरव सिंह, सहित अनेक रक्तदाताओं ने रक्दान किया। शिविर के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अश्विन कुमार मौर्या, समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति, नरेंद्र कुमार जैन, कृष्णा राजपुरोहित, जय विक्रम हरण, भूपेंद्र पुरोहित, बलवंत मेघवाल,विकास पुरोहित, मनीष, दर्शन, हीरालाल ,अस्पताल ब्लफ बैंक प्रभारी विजय प्रकाश, नर्सिंग अधिकारी डूंगाराम, लेबटेक्निशियन सरफराज अहमद, जितेंद्र गढ़वाल, राजेन्द्र मीणा, कुंजबिहारी, अशोक कुमार, वागाराम ने उपस्थित होकर सेवाएं दी|
