आबूरोड /सिरोही , राजस्थान ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 72 वा जन्मदिन ओपेरा सिटी में 103 यूनिट रक्तदान कर बनाया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जी रत्न, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित, विधायक जगसीराम जी कोली, विधायक समाराम जी गरासिया, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने जनसंघ के संथापक पंडित दीनदयाल जी एवम श्यामा प्रसाद मुखेर्जी की प्रतिमा पर माला व पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलन कररक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।

सभी अतिथियों का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारी का भाजपा का दुपहिया पहनकर स्वागत किया।इस रक्तदान शिविर में भाजपा के सभी मोर्चा अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवम पार्षदों ने भी रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तवीरो को प्रेरित कर रक्तदान करवाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित ने बताया मोदी दी विश्व के सर्वोच्च नेता है, इन्होंने अपने कार्यकाल में कही ऐतिहासिक कार्य किये है।विधायक जगसीराम जी ने सभी रक्तवीरो को बधाई दी ओर कहा सेवा का ये सबसे बड़ा काम है, आज रक्त की जरूरत सबसे ज्यादा है, इस प्रकार के शिविर लगते रहने चाहिये।युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया कि आज 103 यूनिट रक्तदान हुआ है जो कि सराहनीय है, अग्रवाल ने सभी रक्तवीरो को रक्तदान के लिए धन्यवाद कहा साथ ही सभी मोर्चा ओर भाजपा के पदाधिकारियों को धन्यवाद कहा। आज के इस कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र जी का भी बहुत सहयोग रहा उनकी प्रेरणा से ही ये हो पाया।इस दौरान आबूरोड़ मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, सुरेश कोठारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, सतीश सेठी, दुर्गेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अजय वाला,दिनेश सेन,गणेश आचार्य, उपाध्यक्ष एवम पार्षद राधेश्याम शाक्य, SCमोर्च अध्यक्ष राजीव मारू, ST मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला संयोजक डॉ महावीर बंसल, सह संयोजक मंजू कोली, बुद्दिजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक मनीष परसाई, पार्षद अमर सिंह, दीपक कुमार, इम्मामुद्दीन मोयल, अर्जुन भाया, दुर्गेश राव, बबीता मखीजा, राजेन्द्र गहलोत, रवि शर्मा, सुरेखा मोदी, ग्रामीण मोर्चो अध्यक्ष भरमा राम, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी, नरेंद्र राव, पीराराम देवासी, प्रकाश राणा युवा मोर्चा के महामंत्री जिगर आचार्य, धर्मेंद्र शाक्य, उपाध्यक्ष कनक सिंह, महेंद्र सिंह, हितेश सैनी, मंत्री महेंद्र चिंटू,जतिन पल, कोषाध्यक्ष संजय बंजारा, महेंद्र धोनी,पंकज कुमावत,st मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश राणा, दीपक बारोट, sc मोर्चा के भेरूलाल गोयल,सन्नी चौहान,दिलीप भूरा,रमेश जी,छात्रसंघ अध्यक्ष छतर सिंह,राजेन्द्र बाकलीवाल,युवा मोर्चा जिला महामंत्री गणपत सिंह,नरेंद्र खंडेलवाल आदि उपस्थित थे ।
Report, दीपेश सिंघल युवामोर्चा अध्यक्ष आबूरोड़
