ग्रामपंचायत व जलदाय विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची।

सिरोही/ राजस्थान,

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे के ग्रामपंचायत,पाड़ीव के वार्ड नं 6 की ढार वाली गली में जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाई गई थी लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी रोड को दुरुस्त नही किया गया है। उक्त गली के रहवासियों का कहना है कि हमारी गली में हमारे प्रजापत समाज की कुलदेवी नागणेशी माता का मंदिर है और यहां पर प्रतिदिन सुबह शाम धूपबत्ती करने वाले लोग आते होने से सड़क पर गड्ढे व कंक्रीट पत्थर पड़े हुए होने से नरसाराम प्रजापत की धर्मपत्नी नागणेशी माता के दर्शन करने जा रही थी जो वहा पड़े पत्थरों से ठोकर लगने से गिर गई थी इसलिए वार्डवासियों का कहना है कि ग्रामपंचायत व जलदाय विभाग की लापरवाही बरतने से लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही कर रहे है जिससे दर्शन करने आने वाले भक्तो को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। गली में मन्दिर जाने वाले बीच रास्ते पर पत्थर पड़े हुए होने से हादसे को न्योता दे रहा है।

इनका कहना है ।

जलदाय विभाग की ओर से पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी जिसकी सूचना मुझे हैं और में बहुत जल्द ही सिसिरोड़ करवाकर गलीवासियो को हो रही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

देसाराम मेघवाल,सरपंच ग्रामपंचायत, पाड़ीव

-मुझे पता है मेरे वार्ड में पानी की पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन उसके लिए पंचायत समिति से कार्य को सेक्शन करवा दिया है और पीएस,जेएस पास करवा दिया है लेकिन सिर्फ एफएस बाकी है और ग्रामपंचायत में सचिव व बीडीओ साहब के नही होने से उक्त काम रूका हुआ है जो बहुत जल्द रोड का काम करवा दिया जाएगा।

नारायण घांची,वार्ड पंच,ग्रामपंचायत , पाड़ीव

हमारी गली में ग्रामपंचायत की ओर से दो महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए खड्डा खोदा गया था और उसमें पाइप लाइन डालने के बाद ग्रामपंचायत ने रोड को ठीक नहीं किया जिससे हमारी कुलदेवी के मंदिर दिया-बत्ती करने मेरी पत्नी जा रही थी जो पत्थरों की ठोकर से गिर गई थी इसलिए अभी भी यदि उक्त रास्ता ठीक नहीं होता है तो बड़ा हादसा होने की संभावना है।

नरसाराम प्रजापत,वार्डवासी ,

-हमारी गली में पंचायत की ओर से पानी की पाइप लाइन डालने से खड्डा खोदा गया था जो पाइप लाइन डालने के बाद खड्डा तो बंद कर दिया है लेकिन सिसिरोड़ नही बनाने से पत्थर के टुकड़े पड़े होने से बुजुर्गों व अन्य राहगीरों के चलने में तकलीफ होती हैं और हमने सरपंच साहब व वार्ड पंच को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है।

रमेश कुमार प्रजापत, वार्डवासी

Share.
Leave A Reply