एक शाम गौमाता के नाम विशाल भजन आयोजित
मंगलपुरी महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम ।
दिल खोलकर भामाशाह ने भजन संध्या में गौमाता के लिए दिया दान ।
राज्य भर के दर्जनों सुप्रसिद्ध कलाकार ने निशुल्क प्रस्तुति दी ।
सिरोही/ कालंद्री, राजस्थान/ (हरीश दवे)
कोराना काल के बाद पुरे देश में लंपी बीमारी ने एक बार फिर से राज्य को संकट में डाल दिया है लंपी जैसी भयंकर बीमारी ने पशुपालकों और गौभक्तो के उपर एक बड़ा संकट टुट पड़ा है गौभक्त अपने अपने स्तर पर गौमाता को बचाने के लिए पुरी ताकत झोंक रहे है गुरुवार को सिलदर गांव में गौमाता के लिए विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।

एक शाम गौमाता के नाम पर राजस्थान के राज्य भर से बड़े बड़े कलाकार ने भजनों की निशुल्क प्रस्तुति दी और सिलदर गांव व आसपास गांवों के लोगों ने गौमाता के लिए आगे आकर दिल खोलकर मात्र चार घंटे में भामाशाह ने 6 लाख रुपए से ज्यादा दान कर दिया हजारों की संख्या में एक शाम गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या का आनंद लिया और राज्य भर से बड़े बड़े कलाकार महेंद्र सिंह राठौड़,किशोर पालीवाल, मनिष कलांवत,शंकर भाई देवासी,हुनर मालवीया, मनिष परिहार,लक्ष्मी खण्डेलवाल,वरदाराम माली,प्रवीण प्रजापत ने एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम का शानदार मंच संचालक कतिर्केय शर्मा ने किया। एक शाम गौमाता के नाम का कार्यक्रम में मंगलपुरी महाराज,पाड़ीव के सान्निध्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।सिलदर मार्केट ऐसोसिएशन ने गौमाता रक्षा दल सिलदर को 51 हजार रूपए नकद राशि दी सिलदर मार्केट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश माली और उनके पदाधिकारी ने कहां की हमारा एसोसिएशन गौमाता के लिए हमेशा गौ रक्षा दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है, गौमाता को बचाने के लिए हर संभव मदद करेंगे के आश्वासन दिया।*सिलदर निकट मडिया गाँव के सोनी परिवार गौमाता के लिए एक बार फिर आया आगे*मडिया गांव के रायचंद सोनी परिवार सिरोही- जालोर जिले के जाने माने समाजसेवी सोनी परिवार हमेशा हर काम में आगे रहता है एक बार फिर से गौमाता पर लंपी जैसी भभयंकर बीमारी आने पर फिर से सोनी परिवार ने दिल खोलकर गौमाता के लिए आगे आकर सोनी परिवार ने गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या में 421000 रुपये दीये और कुछ दिनों पहले ही सोनी परिवार ने 20 लाख रुपए दो गौशाला में दिए थे जिसमें जालोर और नागौर जिले की गौशाला शामिल हैं। भजन संध्या में संत *इनका हुआ सम्मान*मंगलपुरी महाराज,पत्रकार सुरेश पुरोहित,महेंद्रसिंह नागाणी व सभी कलाकारों का भी दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान महिपालसिह देवड़ा,जितेन्द्रसिंह देवड़ा रोड़ा,सरपंच प्रतिनिधि गोमाराम देवासी, समाजसेवी लक्ष्मण रावल, अम्बिका माताजी ट्रस्ट उपाध्यक्ष गोविंदसिंह राजपुरोहित,बाबूलाल पुरोहित,हरजीराम देवासी, कांतिलाल सोनी, बाबूलाल सुथार,शांतिलाल पुरोहित,राजेन्द्र पुरोहित, रमेश जामोतरा,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश माली, उपाध्यक्ष भबूतमल पुरोहित,कोषाध्यक्ष केराराम चौधरी रोड़ा, सचिव प्रताप पुरोहित सिरोड़की,भेरूसिंह राजपुरोहित, प्रदीपसिंह देवड़ा,मंगल पुरोहित,रतनसिंह देवड़ा,रमेश k पुरोहित,कैलाश देवासी, ओटाराम सुथार,नगाराम चौधरी,रमेश D पुरोहित, दिलीप सुथार, बाबूसिंह देवड़ा,जितेंद्र पुरोहित, प्रवीण सैन,भुराराम पुरोहित,मनीष महेश्वरी, नरेश माली,ललित पुरोहित,कुंदनसिंह देवड़ा समेत गौरक्षक दल एवं समस्त ग्रामवासी सिलदर मौजूद रहे।
