श्रेष्ठ लक्ष्य हासिल करने का प्रमुख आधार शिक्षा – डाॅ. बी.डी. कल्ला

शिक्षा मंत्री व विधायक संयम लोढा ने मण्डवारिया, रोवाडा व सिन्दरथ में किए कक्षा-कक्षों के लोकार्पणविधायक संयम लोढा की अनुशंषा पर चार विद्यालय किए क्रमोन्नत ।

सिरोही, राजस्थान/

रिपोर्ट, (हरीश दवे)

शिक्षा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला व विधायक संयम लोढा ने शा. ताराचंद शंकरलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मण्डवारिया में नाबार्ड योजनान्तर्गत निर्मित तीन कक्षा-कक्षों, रा.उ.मा. वि. देलदर (एम.) के छः कक्षा-कक्षों, डीएमएफटी योजनान्तर्गत  एक करोड 24 लाख  की लागत का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोवाडा के नवीन भवन का शिलान्यास, नाबार्ड योजनान्तर्गत विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष, बस स्टेड से खारी नदी की ओर नाला निर्माण, श्मशानघाट की चार दीवारी, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर के सीसी ब्लाॅक खंरजा निर्माण कार्य रोवाडा, मनरेगा योजना रोवाडा  बस स्टेण्ड पर पुलिया निर्माण, मीणावास में बरसाती नाला पानी निकासी कार्य के लिए नाला निर्माण- केराल, उप स्वास्थ्य केन्द्र की चार दीवारी निर्माण, राउमावि लखमावा छोटा में चार दीवारी निर्माण काय्र, आगनवाडी केन्द्र रोवाडा की चार दीवारी निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के लिए रोडलाईट स्थापना कार्य  रोवाडा गोलिया, पशु चिकित्सालय केन्द्र की चार दीवारी निर्माण, राप्रावि लखमावा बडा की चार दीवारी निर्माण कार्य लोकार्पण, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मीरपुर व धान्ता को उच्च माध्यमिक स्तर में क्रमोन्नत किया जाने पर उद्घाटन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिन्दरथ में विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष कम्प्यूटर कक्ष, कला कक्ष, पुस्तकालय कक्ष एवं 5 कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सिन्दरथ से खाम्बल, दरबारी खेडा से सिद्धेश्वर महादेव डामर सड़क का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल धमाकों से शिक्षा मंत्री डाॅ बीडी कल्ला व विधायक संयम लोढा का स्वागत किया। इन अवसरों पर सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों का शुभांरभ किया गया एवं नवीन परम्परा अपनाकर कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान से किया गया।शिक्षा मंत्री कल्ला ने कहा शिक्षा जीवन का आधार है। शिक्षा के बगैर जीवन अधुरा है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में जो कुछ बनना चाहता है, जो भी उसका लक्ष्य है उसे प्राप्त करने का मुख्य आधार शिक्षा है। राज्य के प्रत्येक बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, प्रदेश सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है।        उन्होंने कहा कि विधायक संयम लोढा ने इस क्षेत्र का बहुआयामी विकास किया है। विधायक लोढा मात्र अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए ही नही वरन समुचे प्रदेश की समस्याओं को अपने मेहनत और अनुभव के साथ विधानसभा सदन के सामने रखते है। विधायक लोढा को किसी भी कार्य के लिए मना नही किया जा सकता क्योकि ये विकास पुरूष है जो हर तरीके से अपने क्षेत्र और सम्पूर्ण प्रदेश का चहूमुखी विकास चाहते है। उन्होने कहा कि विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ चुने गये विधायक लोढा के क्षेत्र में आकर उन्हे अपार खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक संयम लोढा के प्रयासों से जिले में मेडिकल काॅलेज, कालन्द्री में महाविद्यालय एवं शिवगंज में महिला महाविद्यालय खुले है जो जिले को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नती के मार्ग पर प्रशस्त करेंगे।शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थी जीवन के प्रमुख लक्ष्यों का वर्णन करते हुए विद्यार्थीयों का आव्हान किया कि वे अपना ध्यान विभिन्न माध्यमों से अध्ययन में केन्द्रीत कर अपने जीवन में श्रेष्ठता हासिल करें।उन्होंने ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह खेल आमजन में एक नया आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खाद्यान्न, दूध, बिजली बिल, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा  योजना, निःशुल्क मोबाईल वितरण एवं मनरेगा योजना के सन्दर्भ में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर कहा कि राजस्थान के करीब 17 लाख किसानों के बिजली बिल शून्य आ रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में किडनी, हार्ड ट्रासपलांट में लगभग 50 लाख रूपए तक का खर्च निःशुल्क कर दिया गया है।  इस अवसर पर विधायक संयम लोढा द्वारा राज्य सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों से अवगत करवा कर कहा कि वर्तमान में राजस्थान में शिक्षा के दृष्टिकोण से स्वर्णीम काल चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई सोच भी नही सकता था की एक वर्ष में 4 हजार सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय खुलकर 10 वी तक के समस्त बालिका विद्यालय 12 वी तक क्रमोन्नत हो सकेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दृढ निश्चय के कारण प्रदेश सरकार ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में शनिवार को नो बैग डे की क्रियान्विती कर विद्यार्थियों में बहुआयामी प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने विद्यार्थीयों को कहा कि जीवन में प्रत्येक क्षण का आनंद लेते हुए अपनी प्रतिभाओं को निखारे, उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा अपनी विभिन्न प्रतिभाओं से किए गए उल्लेखनीय कार्यों का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यालयों में नवीन यूनिफाॅर्म पर विधायक लोढा ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन यूनिफाॅर्म से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व मेें निखार आया है।       शिक्षा मंत्री ने विधायक संयम लोढा की अनुशंषा पर चोटिला भागली व रोवाडा गोलिया प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में एवं राडबर व गोडाना के विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की।विधायक संयम लोढा ने मनरेगा योजना तहत कार्य दिवस 100 से 125 दिन करने एवं मजदुरी बढाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की जो पंचायत तीन माह लगातार 225 रू मजदूरी देती है उस पंचायत को उनके विधायक मद से 25 लाख रूपए आवंटित किए जाएंगे। विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन को 50 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, 50 से 150 यूनिट तक प्रति यूनिट 3 रूपए का अनुदान, 150 से 300 यूनिट तक प्रति यूनिट 2 रूपए का अनुदान प्रदान कर राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से जिले में 26 हजार किसानों केे बिजली बिल शून्य आ रहे है। ग्रामीण आॅलम्पिक खेलों पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण आॅलम्पिक में राज्य स्तर पर जो भी विजेता रहेगा उनकों सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने पर भी प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिलाडियों को प्रोत्साहन देेने के लिए 20 करोड के पुरूस्कार वितरीत किए है। चिरंजीवी योजना से जुडी प्रत्येक महिला को इस वर्ष निःशुल्क मोबाईल फोन देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। विधायक संयम लोढा ने कहा कि वे आमजन को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है, इसी क्रम में 10 करोड की लागत से पोसालिया से गौतम ऋषि तक डबल रोड, 8 करोड की लागत से शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक सडक , धांता से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक सडक , मांडवाडा से सारणेश्वरजी सडक , पालडी से गणकेश्वर महादेव मंदिर तक सडक , आल्पा मंदिर तक सडक, नवारा में मंदिर तक सडक निर्माण स्वीकृत करवाए।  विधायक संयम लोढा ने जिले में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरवाने का भी शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया।         कार्यक्रम में जिला कलक्टर डाॅ. भंवरलाल द्वारा शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डालकर आमजन का आव्हान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उनका भविष्य उज्जवल बनावे। मडवारियों में सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार बालिका शिक्षा पर जोर दिया जबकि दलीप सिंह मांडानी ने सिचंाई के लिए ओडा बांध से पानी छोडने एवं राव सुल्तान की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी।इस अवसर पर पंचायत समिति सिरोही के प्रधान हसमुख कुमार, सिरोही उपखंड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेडिया , शिवगंज के उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह मांडाणी, पंचायत समिति सदस्य मनीषा पुरोहित, मण्डवारिया सरपंच सविता देवी, उपसरपंच जसवन्तसिंह देवडा, रोवाडा सरपंच परबतसिंह परमार, सिन्दरथ सरपंच शिवराज सिंह देवडा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, हिम्मत सुथार, हरीश राठौड, प्रकाश ,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply