शांति कुंज परिवार के सदस्य हुए गायत्री परिवार से रूबरू, लिए अनेक संकल्प।

सिरोही/राजस्थान, (हरीश दवे)

शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर राधेष्याम शौत्रिय ने कहा कि आज संस्कारों का एक प्रकार से लोप हो गया है, गायत्री परिवार ने संस्कारों की पंरपरा को फिर से शुरू किया है इसमें पुंसवन संस्कार भी शामिल है। आने वाला शिशु अपने माता-पिता, कुल, परिवार तथा समाज के लिए विडंबना न बने, अपने सौभाग्य और गौरव का कारण बने इसलिए गर्भस्थ शिशु के शारीरिक बौद्धिक तथा भावनात्मक विकास के लिए यह संस्कार आवश्यक है । इससे जीव के पहले वाले संस्कारों का निवारण होकर नए संस्कारों की स्थापना होती है वे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री शक्ति पीठ परिवार सिरोही की महिला मंडल द्वारा शहर के राठौड लाईन में स्थित आंगणवाड़ी केन्द्र में आयोजित संस्कार शाला कार्यक्रम में आगंणवाडी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे । गायत्री शक्ति पीठ के ट्रष्टी एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शांतिकुज हरिद्वार से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आये प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को शहर में महिला मंडल द्वारा चलाये जा रहे पुसंवन संस्कार कार्यक्रम के तहत आगंणवाडी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हे पुंसवन संस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी शोत्रिय ने कहा कि माँ के पेट से ही बच्चों में संस्कार का बीजारोपण कैसे हो के बारे मे ंमाता पिता को सोचना चाहिये उन्होने कहा कि गर्भ में जिस प्रकार की आत्मा का आवाहन किया जाता है और माता पिता उसके अनुरूप आचरण करते हैं, उसी प्रकार की संतान का जन्म होता है बर्तमान में बैज्ञानिक भी इससे सहमत हैं ।

इस अवसर पर रामेश्वर सुखववाल ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा संस्कार परम्परा को पुनर्जीवित करने और गर्भ संस्कार को आंदोलन का स्वरूप दे कर जनजागृति लाने का कार्य किया जा रहा है । महिला बाल विकास विभाग की श्रीमती मंजुला खत्री एवं ,श्रीमती उत्तम सिंह ने भी राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानािर दी गई । इस अवसर पर गायत्री महिला मंडल की इंदिरा खत्री ,रजनी दहिया, हेमलता देवी और श्रीमती गिरा खत्री,यशस्विनी गोमतीवाल,उर्मिला खंडेलवाल, रंजन देवी, शालिनी वर्मा एवं सुपरवाइजर श्रीमती मंजुला खत्री ,श्रीमती उत्तम सिंह, गायत्री शक्ति पीठ केे प्रधान ट्रष्टी रमेश गोमतीवाल ,गोविंद जी खंडेलवाल ,जिला संयोजक कन्हैया लाल पुरोहित, भगवानदास प्रजापत उप मुख्य ट्रष्टी हरीश खंडेलवाल उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply