शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है :- शिक्षा मंत्री बिडी कल्ला

राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डवारिया मे कक्षा कक्ष के उद्याटन मूख्य अतिथी राजस्थान कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला , और सलाहकार मूख्यमंत्री राजस्थान सरकार विधायक संयम लोढा के कर कमलो से किया गया ।

इस अवसर पर सिरोही प्रधान हसमुख मेंघवाल , जिला परिषद सदस्य दलिपसिह, पंचायत समिति सदस्य मनीषा पुरोहीत ,कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल , कांग्रेस प्रदेश सदस्य किशोरभाई पुरोहीत , पूर्व प्रदेश सदस्य हिम्मत राम सुथार , ग्राम पंचायत सरपंच सविता मेघवाल ,उप सरपंच जसवन्त सिह ,समेत हजारो की तादाद मे ग्राम व विद्यालय स्टॉफ मौजुद थे ।

अतिथियो ने अपने सम्बोधन मे कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर लेके जाती है । विधायक ने राज्य सरकारी योजनाओ का विस्तार से बताया और गहलोत सरकार शिघ्र ही मूफ्त मे तीन वर्ष के नेट बेलेन्स के साथ फोन बांटने की बात कही । प्रधान ने राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा । दलिपसिह ने ओडा बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की बात की । इससे पहले अतिथीयो का माला साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।

देलदर से चौथमल सुर्याल की रिपोर्ट।

Share.
Leave A Reply