माउंट आबू/ सिरोही, राजस्थान

रिपोर्ट, किशन दहिया।

लंपी स्किन डिजीज बीमारी को लेकर माउंट आबू के बाजार रहे बंद ।

गौवंशों में लंपी डिजीज को लेकर आज बाजार रहे बंद ।

सिरोही जिले की पर्यटन नगरी माउंट आबू में आज लंपी स्किन डिजीज बीमारी को लेकर माउंट आबू के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर गायों की सेवा कार्य मे जुट गए।

शहर के व्यापारियों ने कहा कि लंपी स्किन डिजीज के कारण प्रदेश में काफी संख्या में गाय मर रही है और काफी गाय बीमार है..जो बीमार गाय है उन्हें सही प्रकार से इलाज भी नही हो रहा है।

.वही व्यापारियों ने स्वेच्छा से आयुवैदिक दवाइयों का भी वितरण किया साथ ही आयुवैदिक लड्डुओं का भी वितरण किया गया.

.शहर बंद होने के कारण पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

Share.
Leave A Reply