इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण ।

शिवगंज/ राजस्थान, रिपोर्ट (हरीश दवे)

राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभ किए गए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पुराना राजमार्ग पर संचालित कार्य का बुधवार को विधायक संयम लोढ़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान श्रमिकों की मांग पर विधायक लोढ़ा ने जिला कलक्टर से बात कर कार्य का समय सुबह 8 के बजाय 9 बजे करने का आग्रह किया।जानकारी के अनुसार विधायक लोढ़ा बुधवार की सुबह पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची के साथ पुराना राजमार्ग पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित सडक़ के दोनों तरफ झाडी कटाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक ने यहां कार्य पर नियोजित श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओ को जाना। विधायक ने मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल की जांच भी की तथा मौके पर मौजूद कनिष्ट अभियंता ललित भारद्वाज को कार्य स्थल पर मेडीकल किट सहित छाया पानी की सुविधा उपलब्ध रखने तथा श्रमिकों को नाप के अनुसार समय पर निर्धारित मजदूरी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने श्रमिकों की मांग पर जिला कलक्टर से दूरभाष पर बात कर कार्य का समय 8 बजे के बजाय 9 बजे करने का आग्रह किया। जिला कलक्टर ने विधायक के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस संबंध में यथाशीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Share.
Leave A Reply