विधायक लोढा के नेतृत्व में डॉ चन्द्रभान का किया स्वागत ।

रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति उपाध्यक्ष एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान के सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर जिला क्लक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने भी डॉ चन्द्रभान से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरीश चौधरी, पीसीसी सचिव निम्बाराम गरासिया, सभापति महेंद्र मेवाड़ा, लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, उप सभापति जितेंद्र सिंघी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र एरन, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पार्षद सुधांशु गॉड, अनिल प्रजापत, मुख्तियार खान, सुंदर देवी, यूथ नगर अध्यक्ष राहुल माली, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रितिक मेघवाल, एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरुका, सेवादल अध्यक्ष कुशल देवड़ा, एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह राव, महासचिव हिमांशु सोलंकी, शिवगंज छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश माली, सिरोही छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष शिवगंज हरीश मेघवाल, पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, कन्हैयालाल अग्रवाल, उगम सिंह, वसीम खान, पार्षद तेजाराम वाघेला, पार्षद कांतिलाल खत्री, ईश्वर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply