सरपंच पति पर समाधि मन्दिर तोड़ने के मामले को लेकर लामबंद हुआ गोस्वामी समाज।

रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) ।

निकटवर्ती गोयली ग्राम पंचायत सरपंच के पति निम्बा राम देवासी पर सारणेश्वर जी महादेव मंदिर के बाहर 100 वर्ष प्राचीन गोस्वामी समाज की समाधि (मंदिर) तोड़ने के विरोध मे आक्रोशित गोस्वामी एकजुट हुआ व साधु संत समाज के अध्यक्ष ओमकार गिरीजी सरोत्रा के साथ अनेक सन्त महात्माओ व गोस्वामी समाज पाली के अध्यक्ष दिनेश पुरी जाखोड़ा , सिरोही जिला अध्यक्ष जगदीश पर्वत गोस्वामी, सचिव प्रभूनाथ गोस्वामी, राजेंद्र पुरी व गणमान्य नागरिको ने जिला प्रशाषन को ज्ञापन सौपा व बीडीओ व तहसीलदार सिरोही से वार्ता करने के बाद 2 दिन में मामले में करवाई आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ ।गोस्वामी समाज व सन्त महात्माओ ने इस अवसर पर उग्र चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने कार्रवाई नही की तो 12 सितम्बर से समाज बंधु और नागा बाबा उग्र प्रदर्शन कर आंदोलन छेड़ेंगे व जिला कलेक्टर को राष्टपति , प्रधान मंत्री, मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप धरना प्रदर्शन कर आंदोलन उग्र करेंगे।

Share.
Leave A Reply