अंबाजी मंदिर की गणपति प्रतिमा का किया विसर्जन।
सिरोही/पाड़ीव
कस्बे के अम्बाजी मंदिर में श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया। जिसमे प्रतिदिन सैकड़ो भक्तो का तांता लगा रहा। गुरुवार त्रयोदशी को श्री अंबाजी मंदिर में मुख्य अतिथि पाडीव ठाकुर साहब समरवीरसिंह देवड़ा,महंत मंगलपुरी महाराज के हाथों से 108 दीपक की महाआरती की गई,उसके बाद भक्तो में खीर की प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार शाम को अंनत चतुर्दशी को भगवान गणेश को अंतिम बिदाई दी गई। एवं पूरे गांव में डीजे पर नाचते गाते हुए वरघोड़ा निकाला गया। वरघोडा अम्बाजी मंदिर से रवाना होकर कंमेरी बांध पर समाप्त हुआ। मंडल के पदाधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि श्री गणेश मित्र मंडल पिछले 25 वर्षों से निरंतर गणेश महोत्सव का आयोजन करते आ रहा है। गणपति प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर पप्पू सेन,भरत सेन,राज दवे,उमेश, कमेलश,सुभाष सेन,राहुल पुरोहित,भावेश पुरोहित समेत सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित
