इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से नगर के बेरोजगारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार:-आयुक्त अनिल झींगोंनिया, सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने पार्षदों से कहा पात्र व्यक्तियों का वार्डो में करे चयन।
रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) ।
नगर परिषद सिरोही द्वारा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना के तहत जनप्रतिनिधियो के साथ एवं ई-मित्र संचालको के साथ बैठक का आयोजन सभापति महेन्द्र मेवाड़ा की अध्यक्षता मे की गई। उक्त बैठक मे समस्त पार्षद एवं सिरोही शहर के ई-मित्र संचालको ने भाग लिया। महेन्द्र मेवाड़ा सभापति नगर परिषद सिरोही ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वकाक्षी योजना इन्दिरा गांधी शहरी योजगार गांरटी योजना के तहत शहर मे बेरोजगारो को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने की अच्छी पहल की गई जिससे शहर का विकास के साथ साथ बैरोजगारो को रोजगार प्रदान किया जायेगा।अनिल झिंगोनिया आयुक्त नगर परिषद सिरोही ने इन्दिरा गांधी शहरी योजगार गांरटी योजना की विस्तत जानकारी देते हुए योजना की विशेषता,अनुमत कार्य,आवेदन प्रक्रिया के बारे मे बताया साथ ही 9 सितम्बर से योजना के शुभारम्भ मे सहयोग करने की अपील की।बैठक में उप सभापति जितेंद्र सिंघी,नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा, माहरूफ कुरेशी,पिंकी रावल,ज्योति तोलानी,अनिल सगरवंशी, अनिल प्रजापत,ईश्वर सिंह डाबी, मनोज पुरोहित ने भी विचार रखे। व सभी ई-मित्र संचालको को ज्यादा से ज्यादा आवेदन भरवाने एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे मे जानकारी दी गई। उक्त बैठक मे समस्त पार्षदगण,नगरपरिषद कर्मचारी एवं ई-मित्र संचालको आदि ने भाग लिया।
