आबूरोड/,सिरोही V24 न्यूज नेटवर्क ;

वीर शिरोमणि श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश तथा 1 दिन के लिए बूचड़खाने हो बंद*अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी,राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ट्वीट एवम पत्र लिखकर अगरबन्धुओ के कुल पर्वतक व समाजवाद के प्रणेता शिरोमणि अग्रसेन जी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होने हेतु व बेजुबान पशुओं की बलि प्रथा पर रोक लगाने वाले कि जयंती पर 1 दिन देश के सभी बूचड़खाने बंद होने चाहिए।महाराज अग्रसेन जी का जन्म द्रापर के अन्तिमकाल ओर कलियुग के प्रारम्भ में लगभग 5145 वर्ष पूर्व था।महाराजा अग्रसेन ने ही अग्रोहा राज्य की स्थापना की थी,जिसे अग्रवाल समाज का तीर्थ भी कहते है।महाराजा अग्रसेन ने 1 नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे 1 रुपया व 1 ईंट देगा जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यवस्था हो सके।अग्रसेन महाराज के 18 पुत्र थे,18 ऋषि मुनियों ने जब उन सभी पुत्रो को यज्ञ संकल्प दिलवाया, 18 वे यज्ञ में जब पशुबलि की बात आई तक प्रतापनगर व अग्रोहा धाम के संस्थापक महाराज अग्रसेन ने इसका विरोध किया,व पशु बलि देने से रोक लिया।

Share.
Leave A Reply