चुली में अनोप स्वामी बावसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न । वार्षिक मेले में जन प्रतिनिधियों ने की शिरकत,
रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)
शिवगंज तहसील के चूली ग्राम में श्री खोबारी माता मंदिर में 1008 श्री अनोपजी बावसी का नवम वार्षिकोत्सव मेला बड़ी धूमधाम से मनाया। शनिवार शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ व आज सुबह ध्वजारोहण व महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वार्षिकोत्सव मेले में महामंडलेश्वर श्री संतोष भारती महाराज,दिनेशगिरि महाराज(वेलांगरी),समेत कई संत महात्माओ ने शिरकत की,एवं सीएम सलाहकार, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा,पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया,जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह मांडाणी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।वार्षिकोत्सव मेले में श्री अनोपजी महाराज के मंदिर में ढोल नगाड़ों के साथ ध्वजारोहण किया गया।मेले में उपस्थित भक्तो ने जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।एवं महिलाओं ने मंगला गीतों की प्रस्तुति देकर झूमने लगी। ध्वजारोहण के बाद सभी भक्तो ने महाप्रसादी का आनंद लिया। इस वार्षिकोत्सव में बाड़मेर, जैसलमेर,जोधपुर, पाली,जालोर,सिरोही जिले के आसपास गाँवो से हजारों भक्तो ने दर्शन का लाभ लिया।
