बाबा के मंदिर पर चढ़ाई मन्नतों की नेजा, खुशहाली की कामना* रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे)
लोक देवता बाबा रामदेव के नेजा नवमी पर सोमवार को जिलेभर में बाबा रामदेव मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। वहीं मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया।
शुभ मुहूर्त में मंदिरों के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। शहर के दक्षिणी मेघवालवास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर पर धूमधाम से नेजा चढ़ाई गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बाबा की पूजा की व बाबा के गीतों पर झूमे। इस दौरान मंदिर पुजारी फ़क़ीरदास संत ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजाकर बाबा के नेजा चढ़ाया गया। इस मौके पर रामलाल छोगाजी बरार परिवार की ओर से पांच नेजा चढ़ाए गए। साथ ही मेघवाल समाज के अन्य परिवारों की ओर से भी नेजा चढ़ाए गए एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर भेराराम बरार, अन्नाराम मेघवाल, वेनाराम मेघवाल, वगताराम, गणेशराम, दिनेश मेघवाल, मोहन मेघवाल, दीपाराम, भगवानाराम, बाबाराम, पार्षद वीसाराम, पार्षद गोपी भाई सहित दर्जनों समाजबंधु उपस्थित थे।
