भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक संपन् ।

12 सितंबर 2022 को जिला मुख्यालय पर आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता,

सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ;

भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक जिला अध्यक्ष गणेश सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय फ़ौजदारो का मंदिर राम झरोखा सिरोही में संपन्न हुई।संगठन के मिडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार 12 सितम्बर 2022 को जिला मुख्यालय पर संगठन विशाल रैली निकालकर  धरना प्रदर्शन करेगा  । श्रमिकों की लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने से तथा प्रशासन की शिथिल कार्य शैली से संगठन में आक्रोश फैलता जा रहा है ।विशाल रैली व धरना कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में  कार्यकर्ताओं कि जवाबदेही तय कर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिले के आह्वान पर सिरोही जिले की सभी इकाइयों के करीबन सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे । बैठक में जिला मंत्री सुरेश प्रजापति ने सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों से संख्यात्मक आंकड़ा एकत्रित कर अधिकाधिक भाग लेंगे का आह्वान किया।संगठन में संख्या बल के साथ शक्ति प्रदर्शन की महिमा बताते हुये संगठित होकर संघर्ष करने पर वांछित उद्देश्य प्राप्त होने की बात समझाई । राव के अनुसार जेके लक्ष्मी सीमेंट के मामले में  प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई न करने, पिंडवाड़ा में केंद्र सरकार द्वारा ईएसआई हॉस्पिटल स्वीकृत होने के बावजूद भी निर्माण नहीं होने, असंगठित क्षेत्र में सिलिकोसिस से पीड़ित श्रमिकों को राहत से संबंधित आदि विषयों को लेकर मांग पत्र सौंपा जाएगा ।प्रत्येक इकाई से स्थानीय स्तर व राज्य सरकार स्तरीय समस्याओं को लेकर उक्त दिवस पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर व इनके माध्यम से राज्य स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु  मुख्यमंत्री , श्रम मंत्री , चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देंगे ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भामसं राजेंद्र सिंह डाबी, इंदु बाला चौहान अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जयपुर, मोहन माली जोधपुर डिस्कॉम अध्यक्ष,चम्पत मिस्त्री सेवा भारती प्रदेश मंत्री,प्रभु राम गरासिया लोटाना एकल अभियान जिला प्रभारी,उपाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी, वोलकेम से दिलावर खान,अर्जुन सिंह,अल्ट्राटेक रेशमा राम गरासिया,कृष्णपाल सिंह,मांगू सिंह भाटी,जेके सीमेंट से टीला राम, दलपत पुरोहित, वना राम देवासी, ईश्वर रावल, गणेश देवासी, प्रताप देवासी,मोर्डन इंसुलेटर से भैरा राम देवासी, अनिल जोशी, हरिसिंह,भेरू सिंह,संजय मल्होत्रा,भवन निर्माण संघ से प्रभुराम मीणा, पीथाराम गरासिया, सवाराम गरासिया उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply