पंचायत राज्य के टेंडर नहीं होने से जिले में नए कार्य 6 माह से हो रहे बाधित-लुंबाराम चौधरी

रिपोर्ट ,सिरोही(हरीश दवे)

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विकास हेतु फरवरी-मार्च में टेंडर की प्रक्रिया चालू कर अप्रैल में पूरी की जाती थी मगर आज दिन तक करीब 6 माह  आधा वर्ष बीत जाने पर भी आज दिन तक पूरे जिले में टेंडर नहीं होने पर पंचायत राज्य के सारे काम पूरे जिले के नए काम चालू नहीं हो रहे हैं।दूसरी तरफ ग्राम विकास अधिकारी एक माह से धरने पर बैठे हुए हैं जिससे ग्राम पंचायतों के सारे काम ठप पड़े हैं मगर राजस्थान सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है |  चौधरी ने बताया कि जिले में पटवारियों की 80% सीटें खाली पड़ी होने से एक पटवारी के जिम्मे में पांच 4 से 5 पटवार हल्क के चार्ज होने से गावों की जनता को पटवारियों के काम के लिए जनता को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और कार्य नहीं हो रहे।ग्राम पंचायतों के एसएफसी  व एफएफसी  के फंड के कार्य के तकनीकी स्वीकृति जेडीए के जरिए जारी की जाती थी मगर अभी आदेश जारी कर जेइएन  के नाम से नए आदेश जारी किए गए हैं मगर पंचायत समितियों से जईएन की पोस्ट पर 75% खाली पड़ी है जिससे विकास के काम बाधित हो रहे हैं व राजस्थान सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है|                                    

Share.
Leave A Reply