सिरोही V24 न्यूज/ सुरेश पुरोहित;
पाड़ीव से कालंद्री जाने वाली रपट पांच साल से खस्ताहाल नही हो रही मरम्मत वाली खबर का असर।सिरोही/ पाड़ीव के कृष्णावती नदी जो पाड़ीव से कालंद्री जाने वाले मार्ग पर बनी रपट साल 2017 में अतिवृष्टि के दौरान टूट गई थी,जो आज ग्रामीणों व बहारगाव से आने वाले राहगीरों की समस्याओं का ध्यान रखते हुए उक्त रपट का काम मिट्टी डालकर रोड ठीक कर दी है। ग्रामपंचायत के सरपंच देसाराम मेघवाल व वार्ड पंच जितेन्द्रसिंह सोलंकी के सहयोग से मिट्टी डालकर व्यवस्था करवा देने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।बारिश से वैकल्पिक रास्ते पर मिट्टी डालकर रास्ता सही कर दिया हैं। समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया था कि रपट तो पिछले पांच साल पहले अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया था और अभी भी नदी आने से रपट पुनः टूट गयी वाली खबर का असर पड़ा और बुधवार सुबह ग्रामपंचायत के सरपंच देसाराम मेघवाल ने उक्त रपट को जेसीबी मशीन के माध्यम से रोड पर मिट्टी डालकर काम चलाऊ आवागमन को चालू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों व बाहर से आने जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
