राजस्थान के प्रसिद्ध अभिनेता राज जांगिड के घर धूमधाम से हुआ गणपति जी का आगमन ।
जयपुर, V24 NEWS नेटवर्क;
जयपुर / बरसों से मुम्बई में बाॅलीवुड फिल्मस्टारों के यहाँ पर भगवान श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की खबरें और फोटो ही देखते थे लेकिन पिछले वर्षो से राजस्थान में भी राॅयलवुड फिल्म इण्डट्रीज के दिग्गज अभिनेता राज जांगिड के घर पर भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भी श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की भी खूब चर्चा होंने लगी है । बाॅलीवुड का क्रेज राॅयलवुड में भी विगत सालों से नज़र आने लगा है । दर्जनों हिंदी व राजस्थानी फिल्मों में अभिनय कर चूकें राजस्थान के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राज जांगिड के जयपुर स्थित निवास-स्थान पर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा 9 दिनों के लिए स्थापना की गई है । आज प्रथम दिन भगवान श्री गणेश को मोदक , दाल बाटी चूरमा व गुड़ धानी का भोग लगाया गया । राज जांगिड ने भगवान की पूजा अर्चना कर इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों सहित राजस्थान राॅयलवुड फिल्म इण्डट्रीज एवं समस्त कलाकारों पर भगवान की असीम कृपा बनी रहें । राज जांगिड ने बताया की अनंत चतुर्दशी पर 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी । स्थापना विजयक अवसर पर सोनल जांगिड , प्राची खत्री , कौशल्या चोधरी , पंकज कुमार शर्मा , अदिति मेहता , विपिन शर्मा , राकेश ढाका , गुरमीत सिंह, विजय कुमार सहित अडोस-पडोस भी मौजूद थे । फिल्म अभिनेता राज जाँगिड ने बताया की मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे भगवान की सुबह और शाम सेवा करनें का लाभ मिलता है ।
