सिरोही ,V24 न्यूज नेटवर्क ;
निकटतम पाड़ीव कस्बे सहित आस पास के गावों मे बुधवार को सुबह से गणपति भगवान की प्रतिमा की स्थापना ढोल धमाकों के साथ शुभ मुहूर्त में गणपति पांडाल मैं गणेश प्रतिमा विराजित की जाएगी। पाड़ीव में कबूतर चबूतरे की गली न.1 एवं कबूतर चबूतरे की गली न.2,रेबारीवास,कलावंत वास,अंबाजी मंदिर, ब्रह्मपुरी,अंगौर रोड़,विष्णु भगवान मंदिर(हिरागर समाज भवन),मातोश्री भवन हमतिया कॉलोनी सहित कई जगह गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार सुबह सात बजे से नो बजे तक शुभ मुहूर्त में मातोश्री भवन हमतिया कॉलोनी में पंडित दयाशंकर दवे के हाथों विधिवत् पुजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ स्थापना की जायेगी! जानकारी सुरेश पुरोहित ने दी।
