सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ;
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित.
डीएचएस की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. भँवर लाल की अध्यक्षता मे आयोजित ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. भँवर लाल की अध्यक्षता में कृषि विभाग के आत्मा भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जिले में संचालित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम, योजना व कोरोना टीकाकरण की अब तक स्थिति के बारे में जानकारी जिला कलेक्टर को दी। जिला कलेक्टर डॉ. भँवर लाल ने बैठक में जिले में संचालित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम, योजना व कोरोना टीकाकरण की अब तक की स्थिति के बारे में चिकित्सा अधिकारियों से वार्तालाप कर समीक्षा की साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला कलेक्टर डॉ. भँवर लाल ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण ओलंपिक खेल के आयोजन पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाये साथ ही कोविड वैक्सीनेशन की निर्धारित डोज भी लगवाने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिये। उन्होंने बताया कि चिरंजीवी योजना में प्रति परिवार को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर करता है साथ ही राज्यभर में 1600 से अधिक राजकीय व निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार किया जाता है।
जिला कलेक्टर ने जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटीलार्वा एक्टिविटी करने के साथ ही बुखार आ रहे लोगो के ब्लड स्लाइड लेवे। उन्होंने बताया की जिले के सभी चिकित्साकर्मी अपने मुख्यालय पर रहे कर टीमभावना के साथ कार्य कर सरकार की योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी चिकित्सा संस्थानों पर सरकार के नियमानुसार निशुल्क दवाई उपलब्ध हो साथ ही संस्थान पर 3 माह का स्टॉक रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि जननी शिशु सुरक्षा व राजश्री योजना का समय पर भुगतान करे साथ ही किसी भी प्रकार से बकाया भुगतान नही रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ने जिले के प्रत्येक उपस्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संदिग्ध टीबी मरीज के सैम्पल लेने के साथ पॉजिटिव मरीज के बैक खाता संख्या ऑनलाइन करावे जिससे 3 माह तक प्रत्येक माह 500 रुपये का फायदा मिल सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही की अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ सभी चिकित्सा अधिकारीयों को सेक्टर मीटिंग आयोजन समय पर करने के निर्देश दिये साथ ही सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देश दिये। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. दिलराज मीना, डिप्टी सीएमएचओ (प. क.) डॉ. महेश गौतम, आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार, डीपीएम नरेश कुमार, यूएनएफपीए जिला सलाहकार डॉ. गिरीश माथुर, डॉ. संजय नवल के साथ जिले के सभी बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी साथ अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
