सिरोही/शिवगंज V24 न्यूज (हरीश दवे) ;

श्री रिद्धि सिद्धि गजानंद राडबर गांव में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर।

राजस्थान का सबसे प्राचीन श्री रिद्धि सिद्धि गजानंदजी मंदिर गाँव राडबर सिरोही शिवगंज 4 लेन हाइवे से भीतर में स्थित है जहाँ आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है। गणेश चतुर्थी से मंदिर के पट सुबह ४ बजे से मध्यरात्रि ११ बजे तक खुले रहेगे। यह मंदिर पाण्डवकालीन समय से अरावली की सुन्दर पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य में स्थित है। मुख्य पुजारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया की मंदिर के गर्भग्रह में भगवान गजानंदजी की दो प्रतिमा दाये रिद्धि व बाये सिद्धि के रूप में विराजित है यानि यह प्रदेश का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहा भगवान गणेश की उनकी पत्नी स्वरूप में पूजा होती है खास बात यह है कि रिद्धि और सिद्धि की पहचान के लिए इन प्रतिमाओ की सूंड भी विपरीत दिशा में है। देशभर से श्रद्धालु दर्शन को आते है। चमत्कार ऐसा की हर किसी की कामना पूर्ण होती है। प्राचीन समय से राजपुरोहित परिवार के लोग ही विधिवत पूजा अर्चना करते है|

करीबन दो साल के कोरोनाकाल के बाद श्री गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी | मंदिर दर्शन करने हजारो की तादाद में श्रद्धालु दर्शन को आते है| जिसे देखते हुए सेवा समिति अध्यक्ष हरिसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, सचिव लक्ष्मणसिंह डाबी, कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह राजपुत, प्रबंधक कुणाल परिहार, सरंक्षक अवतारसिंह राजपुरोहित व व्यवस्थापक सदस्य दुर्जनसिंह, वचनसिंह, मोहनलाल, श्रीपालसिंह, रविंदरपालसिंह राठोड़, भोपतसिंह, जितेन्द्रसिंह, दशरतसिंह आदि की देखरेख में मंदिर परिसर की पूर्ण व्यवस्था जोरो से चल रही है। इसी के साथ पुलिस व्यवस्था व प्रशासन मोजूद रहेंगे ।

Share.
Leave A Reply