सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ,
जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने जिला अधिकारियों के साथ फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक
सिरोही(हरीश दवे)
जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा के सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चैधरी की अध्यक्षता में कार्यालय उपनिदेशक, कृषि (आत्मा परियोजना), के सभा भवन मंे बजट घोषणा , फ्लैगशीप योजनाओं व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्धारा की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति को गंभीरता से लेते हुए निश्चित समयावधि में उन घोषणा को पूर्ण करें, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सतत माॅनेटरिंग करते हुए कार्यो को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जो दायित्व हम सभी को सौपे गए है, वो पूर्ण निष्ठा के साथ गंभीर होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्धारा उठाए गए मुद्दों का निराकरण भी किया जाए क्योकि जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्णतः वाकिब होता है। उन्होंने पशुओं में फैली लंपी स्कीन डिजीज के बारें में समीक्षा कर निर्देश दिए कि गौ वंश को इस बिमारी से बचाना है, यह लडाई हम सभी को मिलकर लडनी है। उन्होंने पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें और अधिकाधिक पशुओं का इलाज करें, इसके लिए भामाशाहों को भी आगे आना चाहिए साथ ही यथा सभंव देशी इलाज को भी अपनाना चाहिए। जिससे की पशुधन को बचाया जा सके। उन्होंने जिले मे ंचल रहें सिवरेज कार्यो पर निर्देश दिए कि एक स्थान का कार्य पूर्ण होने पर ही दूसरे स्थान पर कार्य शुरू किया जाए ताकि आमजन परेशानी से बच सके। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर निर्देश दिए कि राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की क्रियान्विति धरातल पर होनी चाहिए। बजट घोषणा वर्ष 2019 से 2022-23 की क्रियान्विति हो ,यह सुनिश्चित करें। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक पुलिस स्टेशन पर स्वागत कक्ष तथा सीसीटीवी लगाने जाने, सदर थाना सिरोही के लिए नवीन भवन बनने तक अन्य सरकारी भवन अथवा किराये के भवन में व्यवस्था, राजकीय महाविद्यालय का भवन निर्माण, सावित्री बाई फूले वाचनालय स्थापित किए जाने, सिरोही में हवाई पट्टी अपग्रेडेशन के लिए रिव्यू प्रस्ताव भेजने, पोसालिया राडबर से गौतम ऋषि मंदिर तक डबल लोन सडक का निर्माण, गिरवर चैराहे से मावल गांव में सडक मय पुल निर्माण, मोहब्बतनगर से नून, मडिया, हालीवाडा से सिलदर सडक व कैलाशनगर से जालोर जिले की सीमा तक सडक का चैडाईकरण कार्य, एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में ई-मित्र खोलना, शहीद स्मारकों का निर्माण कार्य, सिरोही शहर में टाउन हाॅल निर्माण, बत्तीसा नाला पेयजल परियोजना, कुशम योजना के तहत जन जाति कृषकों को सोलर पम्प स्थापना के लिए अनुदान, जिला मुख्यालय पर स्टेडियम का निर्माण, रेवदर -सिरोही में कृषि मंडी की स्थापना, जावाल 132 केवी जीएसएस का निर्माण, आबूरोड तलेटी तिराहे से आमथला न्यास सीमा तक फोरलेन सडक निर्माण इत्यादी कार्यो की समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के भरसक प्रयास करें। बैठक में रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने सिवरेज कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि जगह-जगह एक ही साथ कार्य चालू करने से आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने लंपी सक्रमण के संदर्भ में कहा कि बेसहारा पशुओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से भी अवगत कराया। पिंडवाडा-आब विधायक समाराम गरासिया ने जन जाति क्षेत्र विकास विभाग के बजट से संदर्भ में चर्चा की। अल्ट्राटेक सीमेंट की आवाजाही करने वाली रेल गाडियों के कारण लम्बे समय तक रेल फाटक बंद रहने से आमजन को परेशानी होती है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात रखी। बैठक में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या एवं ग्राम भूला में नर्सिग स्टाफ लगाने व अन्य समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में रसद, शिक्षा , सिलोकोसिस , उद्योग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास व चिकित्सा विभाग में संचालित फ्लैगशीप योजनाओं के बारें में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बैठक में जिले में संचालित फ्लैगशीप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संदर्भ में प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला, संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।
