सिरोही ,कालन्द्री / V24 न्यूज (नटवर सिंह) ;
कालन्द्री में राजीव गांधी खेल का हुआ श्री गणेश ।
उपतहसील कस्बे में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल मैदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत कालन्द्री में उद्घाटन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उपसरपँच प्रवीण माली ने खिलाडीयों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की अपील की गई। वही विशेष अतिथि राजीव गांधी युवा मित्र नटवरसिंह ने राजीव गांधी खेल ओलम्पिक राज्य सरकार का उद्देश्य यह है की ग्रामीण क्षेत्र में हरेक वर्ग हर उम्र के लोगो को खेलने का अवसर मिलेगा यह प्रतियोगिता नही बल्कि खेल के प्रति जागरूक होने का मंत्र है। वही आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरवीर सिह ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने और छात्र छात्राओं को पढाई के साथ प्रतिदिन समय सारणी बनाकर खेल में भी रुचि रखे जिससे शारीरिक रूप से मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। वही शारीरीक शिक्षक गीता कुकरेजा ने योगासन की विधि बताकर और कालन्द्री में क्रिकेट टीम का मैच हुआ और शारीरीक शिक्षक गिरिराज सिंह ने टेनिस क्रिकेट बॉल, कब्बडी,खो खो, की नियम की विस्तारित जानकारी बताई गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कालूराम मेघवाल,विद्यालय शिक्षक सिमिति सदस्य नेनु खान,मोहन लाल रावल,राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय कालन्द्री बिना भाटिया ने बताया की राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए पंजीयन अभियान चलाया गया था जिसका परिणाम सकारत्मक हुआ। इस मौके पर रा.उ.प्रा.विद्यालय एम.बी प्रधानाचार्य कनीराम सन्त,महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के प्रधानाचार्य भावेश कुमार, वही पीटीआई ओटाराम माली ने खो खो का मैच के निर्णायक रहे। मंच संचालन जतिन राठौड़ ने किया । वही कालन्द्री सरकारी अस्पताल की चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर मुस्तेद हुई। इस मौके पर इकबाल खान,शांतिलाल,बीएलओ छगनलाल कुंडला,प्रमोद जोशी,छगन राठौड़,प्रशांत कुमार, आरिफ खान,संजय घांची, रघुवीर गांची, फिरोज खान,रघुवीर सिंह, मौजुद रहे ।
