सिरोही V24 5 /(हरीश दवे) ;

झोप बुझ नाले व सड़क किनारे सीवरेज खुदाई का मलबा डालते एलएनटी ठेकेदार के ट्रेक्टर,

नगर में सीवरेज परियोजना में खुदाई व लाइन बिछाने का कार्य अभी तो सिटी के भीतरी बाहरी वार्डो में कार्यकारी एजेंसी एलएनटी कर रही है।व वार्ड मोहल्लों में एलएनटी का कार्य अनेक तरीक़े से प्रभावित होने से अधूरे पड़े काम से आम जन आवागमन में भारी बाधाओ का सामना कर रहा है।वहीं एलएनटी में बगैर नम्बर प्लेट के लगे मलबा ठेकेदारो के ट्रेक्टरों व सिस्टम के साथ मिलीभगत से अवैध अतिक्रमणों,व हाइवे किनारे मलबा डाला जा रहा है ऐसे ही मामलों में निडोरा तालाब के आवक मार्ग रुकवाने की मदद गार बनी एलएनटी कम्पनी ने पूर्व में निडोरा तालाब के आवक मार्ग में अवरोध सड़क निर्माण के बाद भूमाफियाओं को पुरस्कृत करने में लगी नगर परिषद के साथ पूरे गए और निडोरा में अवरुद्ध आवक मार्ग व पत्थरो को आज भी देखा जा सकता है।जबकि एयर लाइन होटल से शिवगंज सिरोही हाइवे व अतिक्रमित स्थानों पे मलबा डाला जा रहा है।एलएनटी ने पूर्व में तालाब मार्ग पे मलबा डाला आज तक नही हटाया ओर अब विधि कॉलेज मार्ग पे अतिक्रमण व झोप आवक मार्ग के अतिक्रमण को मजबूत करने में झोप केचमेंट एरिया में मलबा डाला जा रहा है।जिससे पर्यावरण प्रेमियो व तालाब व जल आवक मार्ग बचाने में लगे सजग नागरिको व टांकरिया बस्ती के निवासियों में गहरा आक्रोश है।

Share.
Leave A Reply