सिरोही ,V24 न्यूज/ (हरीश दवे),
राजीव गांधी ओलम्पिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 के सफल आयोजन की जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल ने दी अग्रिम बधाई व शुभकामना ।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों अनुसार सिरोही जिले में 29 अगस्त 2022 से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों पर प्रातः 8:30 बजे खेल महाकुंभ,’ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 ‘ का शुभारंभ होगा। जिसकी तैयारियों पर प्रशाशनिक अमले पर पूर्ण विश्वास जताते हुए जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल ने अग्रिम बधाई व शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग,चिकित्सा विभाग ,पुलिस विभाग और अन्य सभी विभाग जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस विशाल कार्यक्रम से जुड़े हुए है,व सभी ने इस महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाए जाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। शुभकामना संदेश में जिला कलेक्टर ने कहा कि में आशा करता हूं कि इस प्रतियोगिता के उद्घाटन और समापन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी तैयार की जा चुकी होंगी। सोमवार प्रातः 8:30 बजे उद्घाटन सत्र प्रारंभ होने के साथ ही हम सब एक विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम को सफल बनाने के भागीदार बनेंगे। मुझे आशा है कि इन खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागी इन खेलों के आयोजन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए बिना आपसी विवाद के ,निर्णायकों के निर्णयों को सम्मान देते हुए, खेल भावना का परिचय देते पूरे उत्साह से इन खेलों में भाग लेंगे और इन खेलों को सफल बनाएंगे। तथाविपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी सभी पंचायतों में खेल मैदान व खिलाड़ियों को तैयार करने में शिक्षा विभाग के पी ई ई ओ और शारीरिक शिक्षक एवं इन्हें सहयोग देने वाले सभी व्यक्ति बधाई के पात्र हैं।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी को अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दे कर जिले के प्रशाशनिक अधिकारी व कर्मचारियों की हौसला अफजाई की।
