सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ,
एनएसयूआई के विजयी जुलूस में लहराया भगवा,
लगे श्री राम के नारे,सरजावाव दरवाजे में उड़ा रंग और गुलाल,अभूतपुर्व नजारा, प्रत्याशी राहुल पुरोहित ने रचा इतिहास, 137 वोट से अभाविप को दी शिकस्त। सिरोही(हरीश दवे)
राजकीय महाविद्यालय के जिले में संपन्न हुए चुनावो के प्रत्याशी जिले के सभी कॉलेजों में अप्रत्याशित व हैरत अंगेज रहे व सिरोही व शिवंगज कॉलेज में एनएसयूआई ने अपना परचम लहरा इतिहास रचा वही अभाविप को सिरोही के विधि कॉलेज में विजय हासिल हुई। जिला मुख्यालय पर 10 बजे से तीनों महाविद्यालयों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य मत गणना शुरू हुई।पुलिष प्रशाशन ने ऐतिहातन सुरक्षा के तगड़े बन्दोवस्त किये थे व पेलेस रोड होस्पिटल व अहिंसा सर्किल पे बेरिकेटिंग लगाई थी व आवागमन को डाइवर्ट किया था।सबसे पहले परिणाम विधि कॉलेज का घोषित हुआ जिसमें अभाविप अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने सीधे मुकाबले में एनएसयूआई के गौरव सोमपुरा को आठ मतों से हराया।उपाध्यक्ष पद पर प्रधुम्न आर्य निर्विरोध निर्वाचित,महासचिव जितेंद्र सिंह राठौड़ व संयुक्त सचिव कपिला कंवर निर्वाचित घोषित हुए। इस के बाद महिला कॉलेज का परिणाम घोषित हुआ जिसमें अभाविप की मुन्ना कुंवर देवड़ा ने एनएसयूआई की उन्नति आढा को 4 मतों से हराया व उपाध्यक्ष खुशबू मीणा,महासचिव कुसुम कुंवर,संयुक्त सचिव निकिता कुमारी निर्वाचित घोषित हुई। दोनो चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद राजकीय महाविद्यालय के चुनाव परिणामों की उत्सुकता में भारी गहमागहमी जन साधारण व सोसल मीडिया में छाई व रूमर का दौर चला जहाँ अभाविप के समर्थक सर के एम विद्यालय के बाहर नारे बाजी कर रहे थे व करीब 12 बजे बेरिकेटिंग तक पहुचे व कॉलेज की तरफ बढ़ते दिखे जिसे पुलिष प्रशाशन ने सख्ती पूर्वक रोका।उधर रिजल्ट के इंतजार में अहिंसा सर्किल पे जमे एनएसयूआई के समर्थक भी जम कर नारे बाजी करने लगे वही पीजी कॉलेज में रिकाउंटिंग की वजह से मतगणना में विलंब के बाद आखिर कार परिणाम घोषित हुआ व एनएसयूआई के राहुल पुरोहित ने रोमांचक मुकाबले में अभाविप की सुश्री आशा सिंह देवड़ा को 137 मतों से शिकस्त दे कर अभाविप की सल्तनत पे एनएसयूआई का परचम लहराया व उपाध्यक्ष आरती कुमारी,महासचिव हिमांशु सोलंकी,संयुक्त सचिव आरती वैष्णव निर्वाचित घोषित हुए व सभी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। राजकीय महाविद्यालय के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अभाविप के समर्थक चुनाव रिजल्ट में धांधली को लेकर सीएम सलाहकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे तो पुलिस उप अधीक्षक पारस चौधरी,एसडीएम रमेश चन्द्र बहेड़िया व सीआई राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने छात्रों को समझाया व कहा कि चुनाव परिणाम तय प्रक्रिया में हुए जीत हार चुनावो का हिस्सा है सड़क होस्पिटल आवागमन मार्ग है इसे बाधित न करे व पुलिस की सख्ती पर अभाविप समर्थकों का प्रदर्शन रूका। उधर एनएसयूआई की पीजी व महिला कॉलेज में इतिहास रचने के बाद एनएसयूआई के समर्थकों ने नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष व विजेता प्रत्याशियो के साथ अहिंसा सर्किल,जेल रोड़, नगर परिषद,अम्बेडकर सर्किल सरजवाब दरवाजे, झालरा मस्जिद,पेलेस रोड, कॉलेज मार्ग,होते हुए अहिंसा सर्किल नाचते गाते डीजे की धुन पर रंग उड़ाते अहिंसा सर्किल में विसर्जित हुई। एनएसयूआई के आज के विजय जुलूस में एनएसयूआई के झंडे के साथ केसरिया झंडा भी शान से लहराया व जय श्री राम के भी नारे लगे।खूब रंग उड़े व डीजे की धुन पे समर्थक नाचे।व सरजावाव दरवाजे पे एनएसयूआई नेता दसरथ सिंह नरुका,कोंग्रेस पार्षद मनोज पुरोहित व अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने चुनावो में एनएसयूआई के प्रत्याशियो को जिताने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालो को आभार जताया और अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने सबको विश्वास जताया की वो सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा के मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय के विकास व स्टूडेंट के हक में हर सम्भव कार्य करेंगे।
