पाली /24 न्यूज नेटवर्क,

अतिरिक्त कलेक्टर के बंगले में 15 दिनों से परेशान कर रहे 6 फीट लंबे साँप को आज पकड़ा।

पाली जिले के सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली नें पाली के अतिरिक्त कलेक्टर चन्द्र भान सिंह भाटी के बंगले से 6 फिट लंबा साँप पकड़ा।

अतिरिक्त कलेक्टर के बंगले में पिछले 15 दिनों से एक 6 फिट लंबा साँप परेशान कर रहा था कई बार सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली को बुलाया गया लेकिन हर बार ये साँप कहीँ छुप जाता था और हाथ नही आता था लेकिन आज ये साँप पत्थर की सिल्लियों के नीचे बैठा हुआ मिला तब सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली नें उसे स्टाफ की मदद से साँप को बड़ी मशक्कत से अपने काबू में किया इस दौरान साँप ने सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली पर कई बार वार किए लेकिन गजेन्द्र सिंह मण्डली ने अपने आप को बचाते हुए इस 6 फिट लंबे साँप को अपने काबू में किया और फिर स्टाफ प्रेम सिंह के साथ जाकर साँप को दूर जंगल मे छोड़ दिया तब अतिरिक्त कलेक्टर साहब के परिवार नें और स्टाफ नें राहत की सांस ली। इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर चन्द्र भान सिंह भाटी, मनोज बाफना, प्रेम सिंह, कुँवर पाल सिंह, दिनेश विश्नोई, मानवेन्द्र सिंह आदि अन्य लोग उपस्तिथ थे ।

Share.
Leave A Reply