सिरोही V24 न्यूज/(हरीश दवे) ,

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता , ग्राम पंचायतों में उत्सव सा माहौल ।

ब्लाॅक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता हेतू होगा, हाॅकी खेल सामग्र्री का इंतजाम,

ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें ही लेगी ब्लाॅक स्तर पर भाग,

युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की अनुपालना में ग्र्रामीण स्तर पर खेलों का माहौल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में जन मानस को जोडने तथा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर आगे लाने के लिए  राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का आयोजन 29 अगस्त 2022 से 1 सितम्बर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जायेगा।युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् जयपुर तथा जिला प्रशासन सिरोही के निर्देशन में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिले की 170 ग्राम पंचायतों तथा समस्त राजस्व ग्रामों में उत्सव जैसा माहौल नजर आने लगा हैं। हर ग्राम पंचायत युवा पीढी के साथ साथ बुजुर्ग पुरूष/महिलाओं में भी इस में भाग लेने के लिए होड मची हुई हैं। अधिकतर राजस्व ग्रामों में खिलाडियों द्वारा अभ्यास कर अपनी टीम को विजय दिलाने हेतू प्रयासरत हैं।जिला खेल अधिकारी  अशोक चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट, शूटिग वालीबाल, हाॅकी तथा वालीबाल एवं महिला वर्ग में कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट, खो-खो, हाॅकी तथा वालीबाल खेलों का आयोजन किया जायेगा।जिला कलेक्टर डाॅ. भंवरलाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत पोर्टल पर चाही गई समस्त सूचनायें उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशानुसार समस्त पीईईओ द्वारा अपलोड कर दी गई हैं।मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीमती शुभमंगला द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतू व्यवस्थाओं में सहयोग वास्ते निर्देशित किया गया तथा सहयोग के लिए कार्मिकों की विभिन्न ग्राम  पंचायतों में प्रतिनियुक्ति के निर्देश प्रदान किये।     जिला कलेक्टर महोदय ने जिले के समस्त तहसीलदारों को व्यक्तिगत स्तर पर समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजन हेतू खेल मैदानों एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतू भौतिक रूप से निरीक्षण कर आज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।    ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजनों के लिए जिला खेल अधिकारी श्री अशोक चैधरी द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को हाॅकी खेल सामग्री की कमी के बारे में अवगत कराया तो जिला कलेक्टर महोदय द्वारा तुरन्त प्रभाव से भामाशाह से वार्ता कर स्वीकृति प्रदान की जिससे सिरोही जिले के विद्यालयों/ग्राम पंचायतो के प्रतिभावान एवं उत्कृष्ठ खिलाडियों को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा तथा नियमित प्रशिक्षण में भी मददगार साबित होगा।     खेल अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राजस्व ग्रामों में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधिओं एवं खिलाडियों एवं छात्र/छात्राओं में ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर भरपुर जोश हैं तथा जितने का जज्बा लेकर प्रात एवं सांय दोनो वक्त मैदानों पर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं ने विजेता टीमे ब्लाॅक स्तर पर भाग लेगी। ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 सितम्बर से 15 सितम्बर 2022 तक विभिन्न पंचायत समितियों में किया जायेगां।राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताआयोजन हेतू ब्लाॅक स्तर पर लगायें प्रभारीमाध्यमिक शिक्षा बीकानेर निदेशक के निर्देशों की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के ग्राम पंचायत स्तर के आयोजन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी सिरोही द्वारा शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया हैं। जिसमें भीक सिंह देवडा – मोबाईल न. 941451280 , रंजी स्मिथ – सिरोही ब्लाॅक मोबाईल न. 8302022727, विरेन्द्र त्रिवेदी – आबूरोड ब्लाॅक मोबाईल न 7976689178 , महिपाल सिंह – शिवगंज ब्लाॅक मोबाईल न. 9782836250 एवं  राकेश गुप्ता – पिण्डवाडा ब्लाॅक मोबाईल न 8209842826 है। आयोजन के सम्बन्ध में किसी पीईईओ को समस्या है तो इन नम्बरों पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकता हैं।

Share.
Leave A Reply