V24 न्यूज/ वसन्त कुमार,

प्रजापति समाज दमाईगुडा स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर ट्रस्ट का बीज महोत्सव 29 अगस्त को ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति प्रजापति समाज द्वारा तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर ट्रस्ट का बीज महोत्सव भादवा सुदी दूज 29 अगस्त को धूमधाम एवम हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा । 28 अगस्त को भजन संध्या जागरण का आयोजन रात्रि 9:15 होगा , एवम 29 अगस्त को प्रातः वेला में पूजा अर्चना कर बीज महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया जायेगा । बीज महोत्सव में हैदराबाद , सिकंदराबाद के प्रजापति समाज के सामाजिक बंधु महिलाए, पुरुष,बच्चे इत्यादि सभी लोग भाग लेंगे । कार्यक्रम में पधारे सम्मानित लोगो और पदाधिकारियों का बहुमान सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है । भजन संध्या जागरण में भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जायेगी एवम मध्य रात्रि विशेष बोलिया बोली जाएगी । ट्रस्ट ने सभी सामाजिक बंधुओ को 29 अगस्त को अपने अपने प्रतिष्ठान मंगल रखकर बीज महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर शोभा बढ़ाने का निवेदन किया है।

Share.
Leave A Reply