सिरोही V24 न्यूज/(हरीश दवे) ,
हिन्दी मूवी गांधी के निःशुल्क भव्य शो ।
आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृखंला में रिचर्ड एटनबरों द्वारा निर्देशित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं सिद्वान्तों पर आधारित हिन्दी फिल्म का सिरोही शहर मे स्थित साई लक्ष्मी सिनेमा में आमजन के लिए 25 से 30 अगस्त 2022 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क भव्य शो का शुभारम्भ जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ति वर्ष आयोजन समिति समन्वयक राजेन्द्र सांखला, नगरपरिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र बहेड़िया द्वारा फिता काटकर किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ति वर्ष आयोजन समिति के सह संयाजेक जंयन्ति माली, दिनेशजी मालवीय व समिति के अन्य सदस्य नरेन्द्रसिंह डाबी, सुरेश रावल, अंकुर रावल तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एंव ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
