सिरोही/ पिंडवाड़ा V24 न्यूज नेटवर्क-

पिंडवाड़ा के नजदीकी सिवेरा बांध पर बरसाती जल से फिर चली चादर, लोग जल प्रपात का ले रहे है आनंद ।

मानसून ने फिर सिवेरा बांध पर चादर चला दी,

भारी बरसात ने बांध में फिर पानी आने से उस पर दो सेमी की चादर चलनी शुरू हो गई ,

बांध के ओवर फ्लो का नजारा देखने लायक था आसपास के गांव झाडोली पिंडवाड़ा सिवेरा राजपुरा से लोग पानी मे स्नान करने हेतु आ रहे थे और बांध के जल प्रपात का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है । वही आपको बता दे की अच्छी बरसात से किसानों के चेहरे भी खिले खिले हुए लग रहे है।

लोग जल प्रपात और प्रकृति का आनन्द ले रहे है। विगत चार साल बाद अच्छी बरसात होने और बांध के पूरे भरने से लोग बहुत खुश नजर आ रहे है ।

Share.
Leave A Reply