लायंस क्लब पिंडवाड़ा द्वारा लंपी स्कीन डिजीज से गायों के बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण दवाई वितरण का शिविर गांव अजारी में आयोजित ।
पिण्डवाड़ा/ V24 न्यूज,
- पिण्डवाड़ा 23 अगस्त ,
- क्षेत्र में गायों में फैली भयंकर जानलेवा बीमारी लंपी स्किन डिजीज से गायों के बचाव के लिए स्वयं सेवी संस्था लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पिंडवाड़ा क्लब के पदाधिकारीयो ने आगे आकर निशुल्क टीकाकरण एवं दवाई वितरण के शिविर आयोजित कर मूक गायों एवं पशुपालकों को राहत पहुंचा रहे है । जिसके अंतर्गत निकटवर्ती अजारी गांव में शिविर आयोजित किया। शिविर के सौजन्य स्व एमजेएफ लायन मंछाराम लोहार के परिवार से लायन नरेश लोहार एवं लायन रोहित लोहार रहे । लायन पदाधिकारियों पूर्व अध्यक्ष लायन महेश दान चारण , लायन भरत पाल बेंदा , सचिव लायन विष्णु गुप्ता , पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन हनीष रावल एवं पशु चिकित्सक लायन डा. परमानंद टेंभुरकर के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय पिंडवाड़ा के कार्मिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दल गठित कर अजारी ग्राम पंचायत के अलग अलग स्थानों पर जाकर गायों के टीकाकरण एवं दवाई देने का पुण्य कार्य किया गया । गांव अजारी में लगभग 320 गायों का इलाज कर राहत पहुंचाई । इस अवसर पर ग्राम पंचायत अजारी के कार्मिकों , सरपंच, उपसरपंच एवं अन्य पदाधिकारियों एवं मातेश्वरी टेंपल के कार्मिकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा । अगले कुछ दिनों तक लायन सदस्यों द्वारा क्लब भामाशाओ के सहयोग से अन्य स्थानों पर भी लंपी डिजीज से बचाव हेतु गायों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
भूपेन्द्र परमार , V24 न्यूज पिण्डवाड़ा /सिरोही
