पिंडवाड़ा,आबूरोड /V24 न्यूज,

आज दिनांक 22 अगस्त 2022 को आदिवासी विकास सेवा समिति सिरोही,आदिवासी परिवार,भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा ब्लॉक पिण्डवाड़ा,मेघवाल समाज सेवा समिति रोई परगना,मेघवाल समाज सेवा संस्थान बाइस परगना के संयुक्त बैनर तले जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव में दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की तथाकथित स्वर्ण समाज के शिक्षक छैलसिंह द्वारा मारपीट कर हत्या करने के मामले में उचित कार्यवाही करते हुए दोषी को सजा देने व मृतक छात्र के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने,मृतक छात्र के एक परिजन को सरकारी नोकरी दिलवाने,हत्यारे शिक्षक का साथ देने वाले लोगो पर कार्यवाही करने व भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो व सामाजिक परिवर्तन की सकारात्मक दिशा तय करने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम एसडीएम महोदय पिण्डवाड़ा के मार्फत ज्ञापन दिया गया।अगर इस मामले में कार्यवाही नही होती है तो भविष्य में आदिवासी विकास सेवा समिति,सिरोही,भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा व संवैचारिक संगठन सामाजिक न्याय के लिए अखिल भारतीय प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।ज्ञापन देते वक्त आदिवासी विकास सेवा समिति,सिरोही अध्यक्ष मेघाभाई गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष भँवरजी गरासिया फुटेला, ब्लॉक संरक्षक शिवप्रकाशजी गरासिया, भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा ब्लॉक संयोजक भरतराज भील,श्रवणजी भील खारा डोली,भेराभाई खारा डोली,भँवरराज भील,सुरेशराज भील,अजीतभाई भील,पप्पूभाई भील,मेआभाई भील भूला,बाबूभाई गरासिया बसंतगढ़, भिखाभाई गरासिया,पीताभाई गरासिया वरली, मनदीपजी,अशोकजी गरासिया सिवेरा,रामलाल भील,विक्रम भील भूला,शंकरभाई गरासिया,जगदीशभाई गरासिया सिवेरा,प्रकाशजी आबेला, जोमाभाई सिवेरा,भरतजी राणा,सीतारामजी राणा बड़ा कुंआ, पुनारामजी बसंतगढ़,मेघवाल समाज विकास संस्थान अध्यक्ष बाईस परगना वीरारामजी मेघवाल परलाई,मेघवाल समाज सेवा समिति रोई परगना अध्यक्ष चुनारामजी मेहरा नया सानवाड़ा,केसाभाई मेघवाल अजारी उपाध्यक्ष,जोगेन्द्रप्रसादजी एडवोकेट व आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट कन्हैयालाल मकवाणा

Share.
Leave A Reply