महिला जागरुक मंच बैठक का आयोजन
सिरोही/सरूपगज V24 न्यूज,
रिपोर्ट चंदनमल प्रजापत,
- हंगर प्रोजेक्ट के तत्वधान में अजारी ग्राम पंचायत में महिला जागरुक मंच बैठक का सरपंच लीला देवी रेबारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कैलाश बंजारा ने महिलाओं को स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए पोषण, किसन वाटिका लगाने हेतु प्रेरित किया गया बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए निशुल्क शिक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई विशेषकर बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति निशुल्क किताबें, साइकिल वितरण, तथा एस.टी.एस.सी बीपीएल परिवार की बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन दर्ज करवाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समाज में चल रही कुप्रथा खींच प्रथा , वेर प्रथा को लेकर रोकथाम की बैठक में इस मुद्दे पर पैरवी के जाए। शिक्षा के महत्व पर जानकारी देते हुए क्षेत्र में ड्रॉपआउट एवं निरीक्षण बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण सरक्षण को लेकर नरेगा के तहत ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सकता है एवं एक पुत्र की भांति रक्षा करने से गांव में हरियाली उत्पन्न होगी। हरियाणवी होने से गांव की जनता को शुद्ध हवा, बारिश मिल सकेगी। धुली देवी वार्डपंच ने बताया कि महिला जागरुक मंच की बैठक से प्रेरणा लेते हुए गांव में सक्रिय महिलाएं विकास की ओर ध्यान देने लगी है एवं किशोरी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि महिलाएं किशोरी अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कर सकेगी। वन भूमि के तहत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । ग्राम पंचायत में संचालित वन कमेटी की ओर से ग्राम सभा में दिए गए व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावे की पैरवी करने हेतु मंच की महिलाओं ने रणनीति तय की गई एवं पंचायत को अवगत करवाया जाएगा की फॉरेस्ट एरिया में रह रही आदिवासी परिवारों को वन भूमि के पट्टे दिए जाए । पुष्पा झा , हेमलता जी एवम कही महिला जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई।
रिपोर्ट चन्दन प्रजापत, नादिया
