गौभक्त भामाशाह पुरोहित द्वारा गौ सेवा वंदनीय, अनुकरणीय

मोहनभाई देशप्रेमी की रिपोर्ट,

सिरोही/V24 न्यूज,

लंपी बीमारी के उपचार हेतु गौभक्त भामाशाह श्रीमान जगदीश पुरोहित (नून) ने जिले के प्रत्येक गौशाला में सहयोग करने के लिए संकल्प के अनुरूप शुरुआत की है। मानव आकांक्षा अधिकार अभियान ट्रस्ट के चेयरमैन श्रीमान जगदीश पुरोहित नून ने अपने 49 वे जन्मदिवस के अवसर पर एक अनुकरणीय एवं गौ माता को समर्पित करते हुए मनाया । जगदीश पुरोहित नून ने 49वे जन्मदिन के उपलक्ष में जिले की 49 गौशालाओं मे प्रत्येक को पांच हजार एक सौ रुपये संक्रमण की रोकथाम में उपयोगी दवाइयों ,स्प्रे एवं आयुर्वेदिक लड्डू के निर्माण के लिए गौशालाओं में भेट करने का संकल्प की शुरुआत करते हुए आज सिरोही के अर्बुदा गौशाला , पीपल फॉर एनिमल्स द्वारा संचालित गौ सेवा केंद्र सिरोही , श्री बाल गोपाल गौ सेवा गौशाला सिरोही , श्री अंबिका गौशाला जावाल, कर्णेश्वर गौशाला मंडवाड़ा एवं श्री जगधणी गौशाला सेवा संस्थान पाडीव में जाकर अपना अंशदान संचालकों को भेंट किया गया एवं गौ सेवा की इस संकट की स्थिति में अपना सहयोग अर्पित किया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक जयगोपाल पुरोहित ,जिला संयोजक राकेश पुरोहित , छगनलाल सिलदर, अर्बुदा गौशाला के जगदीश माली, प्रकाश माली, पीपल फॉर एनिमल के लालाराम, कंपाउंडर सुरेश कुमार , बाल गोपाल गौशाला सिरोही के संचालक चिराग रावल, अंबिका गौशाला जावाल के डूंगरसिंह चौहान, खुशवंत सोनी प्रतापराम पुरोहित जावाल , कर्णेश्वर गौशाला मंडवाड़ा के छगनलाल पुरोहित व मोहनलाल पुरोहित मंडवाड़ा, श्री जगधणी गौशाला पाड़ीव के सचिव मोहनभाई देशप्रेमी, उर्मिलादेवी राजपुरोहित समेत दर्जनों गौभक्त उपस्थित थे। आगामी दिनों मे अन्य गौशालाओं में अंशदान सहयोग का यह अभियान प्रारंभ रहेगा ।इस अवसर पर गौशाला संचालक ने ऐसे गौसेवक, भामाशाह जगदीश पुरोहित नून का आभार व धन्यवाद प्रकट किया । गौमाता के संकट की इस घड़ी में उन्होंने उपचार हेतु अपना महत्वपूर्ण सहयोग अर्पित कर बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है।

रिपोर्ट मोहन देशप्रेमी

Share.
Leave A Reply