सिरोही/कृष्णगंज V24 न्यूज,
ग्रामीणों ने शोभायात्रा में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के लगाए जयकारे ।
सिरोही जिले के कृषणगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर युवा संगठन के नेतृत्व में गांव में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ..।
इसको लेकर के शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जहां ग्रामीणों ने भी इस शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही शोभायात्रा के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने इस विशाल शोभायात्रा में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे भी लगाए और डीजे की धुन व ढोल थाली की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया शोभा यात्रा के समापन के बाद भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे वहीं जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ जहां ग्रामीणों ने इस भजन संध्या में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति का जमकर आनंद लिया और भक्ति में माहौल नजर आया इस अवसर पर भक्त नीलेश मालवीय भरत प्रजापत जीतू सिंह एवं युवा मंडल के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में महिला भी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट मगन प्रजापत
