श्री गदाधर हनुमान जी मंदिर मे कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया, दर्शन के लिए भक्तगणो की लगी भीड़ ।

सिरोही /पिण्डवाड़ा V24 न्यूज,

पिण्डवाड़ा नगर मे स्थित श्री गदाधर हनुमान जी मन्दिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्यौहार पर ब्राह्मण स्वर्णकार ट्रस्ट मंडल की और से अध्यक्ष भंवरलाल जी सोनी की मौजूदगी में शुक्रवार को रात्रि जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अनैक सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों माता बहनो व भक्तों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। मन्दिर मे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम मे विशेष सजावट की गई थी रात्रि पूजा-अर्चना,आरती व दर्शन करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण रूप से श्री गदाधार जी हनुमान जी मंदिर पिण्डवाड़ा मे ब्राह्मण स्वर्णकार ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष भंवर लाल जी सोनी, धनपाल सोनी, सुरेश सोनी, हेमंत सोनी, सुभाष सोनी, महेश सोनी, योगेश सोनी अर्जुन सोनी, कल्पेश सोनी,जय सोनी,किशन सोनी व ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के समस्त सदस्य कार्यकर्ताओ एवं गांव वासियो ने एवं महिलाओं व पुरुष भक्तों ने कार्यक्रम मे सहयोग कर आनंद उठाया और कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पंचामृत,मक्खन व पंजरी का प्रसाद का वितरण किया गयाइस कार्यक्रम मे कई कार्यकर्ताएवं महिलाओ सहित ग्रामवासीयो एवं भक्त गणो की भीड़ उमड़ी ।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार

Share.
Leave A Reply