झाड़ोली में किया गया तालाब का पूजन,
पिंडवाड़ा/झाडोली V24 न्यूज,
झाडोली में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रावल समाज माली समाज घाची समाज व पुरोहित समाज की सैकड़ों महिलाओं ने तालाब पूजन राम नाड़ी में पूजन किया । औरतों ने स्नान करके मंगल काम नाए की , इस अवसर पर पूरे समाज के लोग व उनके भाई उपस्थित थे। भाइयों ने बहनों को चुनरी ओडा करके उनके सुखी जीवन की कामना की । सभी औरते ने तालाब की परिक्रमा करके पंडित के मंत्रों उच्चारण द्वारा विधि विधान से तालाब का पूजन गीत गाते हुए किया ।
