महावीर इंटरनेशनल शाखा पिंडवाड़ा सबकी सेवा – सबको प्यार व जीयो और जीनों दो की भावना से गौ रक्षार्थ लम्पि डिजीज की रोकथाम हेतु संक्रमित गायों के लिए आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
सिरोही/ पिण्डवाड़ा V24 न्यूज,
पिण्डवाड़ा नगर मे आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोउत्सव के दिन महावीर इंटरनेशनल शाखा पिंडवाड़ा सबकी सेवा – सबको प्यार व जीयो और जीनों दो की भावना से गौ रक्षार्थ नगर के मामाजी बावजी अल्ट्राटेक तिराहा आमली रोड पर लम्पि डिजीज की रोकथाम हेतु संक्रमित गायों के लिए आरोग्य शिविर का आयोजन वीर शौकीन भाई खोखर की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें पशु चिकित्सक डॉ.परमानन्द टेम्भूलकर के परामर्श से तकरीबन 102 गायों को इंजेक्शन व दवाई दि गई जिसमें पशु चिकित्सालय के पूरे स्टाफ का भी सहयोग रहा।जो गाय संक्रमित थी और चलने में असमर्थ थी उनको गली गली घूमकर भी उनका उपचार किया गया।इस शिविर में वीर शौकीन भाई खोकर संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीर महेंद्र सिंह डाबी,उपाध्यक्ष वीर राजेश के. रावल,कोषाध्यक्ष वीर अलकेश जैन,वीर बलवीरजी गुजराल,वीर जगन भाई सुथार,वीर भावेश खत्री व समाज सेवी श्री मदनसिंह परिहार एवं कपिल बी.रावल का भी सहयोग रहा।
भूपेन्द्र परमार , V24 न्यूज पिण्डवाड़ा
