पाड़ीव में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर 21 को।

V24 न्यूज नेटवर्क,

सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे में लम्पि स्किन डिजीज का एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन दिनांक 21.08.22,वार-रविवार सुबह 9 बजे शुरू होगा।जिसमे गौवंशों में लंपि जैसी भयानक बीमारी के इलाज को लेकर ग्रामवासी गम्भीर हैं। यह शिविर पशुपालन विभाग,पाड़ीव-सिरोही एवं समाजसेवी चौथाराम पुत्र स्व:पुनमाजी,प्रजापत परिवार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लंपि ग्रसित गाय,नन्दी व बछड़ों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। इस दौरान पशु चिकित्सक गोविंद बैरवा उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी गौभक्त सुरेश पुरोहित ने दी।

रिपोर्टर सुरेश पुरोहित

Share.
Leave A Reply