जनसुनवाई में पेश परिवाद,बंद रास्ते को 6 घण्टे में खुलवाया गया।
कालंद्री/V24 न्यूज,
ग्रामपंचायत सरतरा के वलदरा गांव में बंद किये रास्ते को 6 घण्टे में खुलवाया,जिला स्तरीय जनसुनवाई में हंसाराम पुत्र छोगाजी,जैसाराम पुत्र मोतीजी,तुलसीभाई पुत्र हकमाजी कुम्हार,मोडाराम पुत्र केसाजी,वेलाराम पुत्र कुपाजी वगैरा जाति घांची निवासी वलदरा द्वारा ग्राम वलदरा से गांव फ़ासरिया व अरठ दूदावा में जाने का आम रास्ता बंद करने का परिवाद पेश हुआ था। जिस पर त्वतरित कार्यवाही करते हुए मानव सुविधा का अतिआवश्यक होने से उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र बहेड़िया ने तहसीलदार श्रीमती सुनीता चारण को जल्द ही रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए एवं भूअभिलेख निरीक्षक शंकरलाल बामनिया व सरतरा पटवारी छगनलाल मेघवाल ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर पांच घण्टो के भीतर 2 जेसीबी मशीन से रास्ता खुलवाया गया। उक्त रास्ता खुलवाने से परिवादी व आम जनता ने प्रशन्नता व्यक्त की।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित
