पिण्डवाड़ा रेलवे-स्टेशन के अण्डरब्रिज मे बारिश का पानी भर जाने से आमजन परेशान।

सिरोही /पिण्डवाड़ा V24 न्यूज,

पिण्डवाड़ा रेल्वे स्टेशन PF-2 पर स्थित टिकट आरक्षण कार्यालय तक आने जाने का DFC PS 3700 अंडर पास शेड बनाया है वहा का तो और भी बुरा हाल हैं स्वीमिंग पुल बना हुआ हैं इस अंडरपास का निर्माण तो किया गया लेकिन भरे हुऐ पानी को निकालने का माकूल प्रबंधन करना ही भूल गये। पिण्डवाडा रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या से नहीं मिली राहत गहराई में बने अंडरपास में पानी की निकासी का कोई माकुल प्रबंध नहीं है। रेलवे ने इस अंडरपास का निर्माण रेलवे द्वारा लोगों को राहत देने के लिए किया गया है। लेकिन यह राहत नहीं अब आफत बन गई। ब्रिज पानी से लबालब भर जाने के चलते आमजन एवं लोगो के आवागमन बंद हो गया है।

भूपेंद्र परमार,

V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/ सिरोही

Share.
Leave A Reply