पिण्डवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक पर लगा दुबारा स्टे:
अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होने से नगर पालिका के बाहर व आस पास काफी संख्या मे लोगो की भीड़ जमा हो गई ।
पूर्व मे विधायक को सूचना नही देने पर लगा था स्टे, और अब एक पार्षद को सूचना नही देने पर लगा स्टे ।
सिरोही /पिण्डवाड़ा V24 न्यूज,
- पिण्डवाड़ा नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक फिर टली, बैठक की सूचना प्रशासन द्वारा एक पार्षद को नही देने के मामले मे हाईकोर्ट ने 16 तारीख मंगलवार को होने वाली बैठक पर स्टे: लगाकर 42 दिन तक का समय दिया । पूर्व मे भी 5 तारीख को होने वाली बैठक की सूचना प्रशासन द्वारा स्थानीय विधायक समाराम गरासिया को नही देने के मामले मे भी हाईकोर्ट ने स्टे: दिया था दुबारा प्रशासन की और से सूचना देने मे हुई भूल या लापरवाही के कारण टली अविश्वास बैठक से नाराज हुए पार्षद नगर पालिका पहुंचकर वापस लौट गये ।जिला कलेक्टर ने पिण्डवाड़ा उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार को प्रभारी नियुक्त कर उनकी अध्यक्षता मे 16 तारीख मंगलवार को सुबह 11.30 बजे बैठक रखी थी जिसमे सुबह करीब 9 बजे तक 20 पार्षद मिनी बस द्वारा पालिका पहुंचे थे लेकिन अविश्वास कि प्रक्रिया शुरू होने से पहले पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत की और से पार्षद टिना देवी पूरोहीत को हाईकोर्ट से मिली स्थगन आदेश की प्रति को कलेक्टर महोदय को सौपकर बैठक की कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की । जिस पर कलेक्टर महोदय द्वारा प्रभारी व उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार को अविश्वास प्रक्रिया को आगामी आदेश मिलने तक निरस्त करने के आदेश दिए। इस पर सभी पार्षद नाराज होकर बिना बैठक के बाहर चले गये। इस बार हाईकोर्ट ने स्टे लगाकर 42 दिनो मे प्रक्रिया सम्पन्न करने का समय दिया है अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होने से नगर पालिका के बाहर व आस पास काफी संख्या मे लोगो की भीड़ जमा हो गई ,और पार्षदो के पालिका से बाहर निकलने पर कई लोगो ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की,इस दौरान Dysp जेठूसिंह करणोत ,थाना अधिकारी चम्पाराम बारठ, एएसआई हजाराम मारु, हेडकास्टेबल सुमन,अमर सिंह, सरूपगंज थानाअधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित एवं सुरक्षा हेतु पुलिस जवान उपस्थित थे।
भूपेंद्र परमार,
V24 न्यूज ,पिण्डवाड़ा /सिरोही
