पाड़ीव में गौवंशों पर लंपी डिजीज का कहर जारी, हो रही है दर्दनाक मौते ।

सिरोही/ V24 न्यूज, राजस्थान ,, जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर बसे गॉव पाडीव में इन दिनों गौवंशो पर लंपी स्कीन डिजीज का कहर जारी है। गॉव में आइसोलेशन बाड़ा के अभाव में गौवंशो को मरने को मजबूर किया जा रहा है। साथ साथ में इलाजरत पशुओं के चपेट में आने से दर्जनों गौवंश संक्रमित होकर मरने को मजबूर है। तथा गौवंशो की मौत का सिलसिला जारी है। सोचने की बात यह है कि बरली पाड़ीव स्थित श्री रामेश्वर हनुमानजी मंदिर के सामने ग्राम पंचायत पाड़ीव के खाध भण्डार भवन परिसर में एक नंदी व एक गौमाता की दर्दनाक मौत को देखकर हर किसी का दिल पसीज जाता है । मौत होने बाद आवारा कुत्ते नोंच कर खा रहें। इसके बावजुद स्थानिय प्रशासन सुध लेने को तैयार नही है। पंचायत कितनी सजग है जिससे साफ जाहिर होता है तथा लगता है कि स्थानिय प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। हालाकि पशुपालन विभाग पाड़ीव के पशुधन सहायक गोविंद बैरवा व स्टाफ ग्रामीणो से सूचना मिलने पर लंपी बिमारी से संक्रमित गौवंशो को इलाज के लिए तत्पर है। उन्होने बताया कि आइसोलेट बाडा के अभाव में इलाजरत गौवंशो के सम्पर्क में आने से दुसरे स्वस्थ गौवंश भी लंपी डिजीज से संक्रमित होने से यह बिमारी तेजी से फैल रही है। बरली पाड़ीव स्थित श्री रामेश्वर हनुमानजी मंदिर के बाहर रोड पर लंपी बिमारी से ग्रसित एक बेसहारा नंदी का बछ्ड़ा इलाज के अभाव में मरने पर मजबूर है। रात भर से चल रहे झमाझम बारिश से भीग रहा है। श्री जगधणी गौशाला सेवा संस्थान पाड़ीव द्वारा अपने स्तर पर इस बिमार नंदी का ईलाज भी करवाया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में गौवंश में फैली लंपी स्किन डिजीज को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने 15 अगस्त को वीसी के माध्यम से अधिकारीयों को दिशा निर्देश भी दिया है तथा जिला परिषद के सीइओ ने भी ग्राम पंचायत पाड़ीव को आइसोलेट बाड़ा सेन्टर खोलने का निर्देश भी दिया है। लेकिन आज दिन तक स्थानिय प्रशासन के कानो जू तक नहीं रेंगी है। तथा जिला प्रशासन के निर्देशो की खुले आम धज्जीयां उड़ा रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच से इस सम्बंघ में फोन से बात करने पर उनकी तरफ से जवाबदेयी तथा संतोषप्रद जबाब नहीं मिला है। पशुधन सहायक गोविंद बैरवा ने बताया कि मै अभी मिटींग में हूँ मिटींग खत्म होने के बाद पाड़ीव आकर बिमार नंदी के बछड़े का ईलाज करता हूँ।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.
Leave A Reply