76 वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पिण्डवाड़ा पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया ।

V24 न्यूज़ /भूपेन्द्र परमार, पिण्डवाड़ा –

पिण्डवाड़ा – देश की आजादी के राष्ट्रीय महापर्व 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी की और से पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर हर्ष व उत्साह के साथ मनाया गया।पिण्डवाड़ा नगर के राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित पार्टी के कार्यालय पर सर्वप्रथम नगर कांग्रेस अध्यक्ष *श्री सुरेश रावल* ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7.30 बजे पार्टी जनों की उपस्थिति में विधिवत झंडारोहण किया।राष्ट्रगीत के बाद रावल ने नारों की जयघोष के साथ सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मोतीचूर के लड्डू खिलाकर पार्टी जनों व कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा कराया गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुरेश रावल के अलावा नगर काँग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दरजींग जी पुरोहित, भेराराम मेघवाल,अमृत भंवरीया,मनोनीत पार्षद मोहनलाल वाल्मिकी, करण सिंह परमार, जयन्ती लाल,दिनेश हिरागर,मनोनीत पार्षद एवं महिला कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता कुवॅर, मनोनीत पार्षद नरेंद्र सिंह दिलीप लुहार जैसाराम हीरागर, देवेंद्रपाल जसोदा कुंवर, सूरज कुंवर प्रशांत डांगी लल्लू राम रावल आदि कार्यकर्तागणो ने उपस्थिति देकर राष्ट्रीय पर्व व पार्टी के प्रति अपना समर्पण भाव दिखाया।

Share.
Leave A Reply